Sanju Samson: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच अब चरम पर पहुंच चुका है. इसी के साथ टीमों की प्लेइंग 11 को लेकर चर्चा तेज हो गई है. पिछले महीने तक न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की पहली पसंद माने जाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर स्थिति अब बदलती नजर आ रही है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह मैनेजमेंट ईशान किशन पर भरोसा जता सकता है.
Sanju Samson की प्लेइंग 11 से हो सकती है छुट्टी!
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद माने जा रहे थे. आगामी वर्ल्ड कप में उनका प्लेइंग 11 में खेलना लगभग तय माना जा रहा था. हालांकि अब तस्वीर बदलती नजर आ रही है. बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वार्मअप मैच में मैनेजमेंट ने उनकी जगह ईशान किशन पर भरोसा जताया.
अभ्यास मैच में पारी की शुरुआत करने आए ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में नजर आए, जहां उन्होंने महज 21 गेंदों में 53 रन की विस्फोटक पारी खेल सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इसके पहले भी वे न्यूजीलैंड के खिलाफ जबरदस्त फॉर्म में नजर आए और एक शतक भी जड़ा था. इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सैमसन की प्लेइंग 11 से छुट्टी हो सकती है. वहीं वार्मअप मैच में ईशान किशन के ओपनिंग करने के बाद संजू की जगह पर सस्पेंस बढ़ गया है.
यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को तगड़ा झटका, रद्द हुआ वार्म-अप मैच, ICC ने दी जानकारी
संजू लगातार हो रहे फ्लॉप
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पाँच मैचों की टी20 सीरीज में संजू सैमसन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. लगातार प्लेइंग 11 में मौका मिलने के बावजूद वह फ्लॉप साबित हुए हैं. कीवी टीम के खिलाफ पाँच मैचों में वह सिर्फ 46 रन ही बना सके हैं. इसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि सैमसन की प्लेइंग 11 से छुट्टी हो सकती है. वहीं ईशान किशन टी20 टीम मे वापसी करने के साथ लगातार तहलका मचा रहे है. यही वजह है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्लेइंग-11 में उनकी जगह पक्की मानी जा रही है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवती
