CG Special Train: श्रावण माह में देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. श्रद्धालुओं की यात्रा 30 जुलाई से शुरू होगी, जबकि यह विशेष ट्रेन 1 अगस्त से 30 अगस्त तक संचालित रहेगी. रेलवे ने यात्रियों के लिए विभिन्न तिथियों पर उपलब्ध खाली सीटों का ब्यौरा भी जारी किया है, ताकि वे समय रहते अपना रिजर्वेशन सुनिश्चित कर सकें.
कुल 5-5 फेरे लगाएगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08895/08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त से 30 अगस्त तक कुल पांच-पांच फेरे लगाएगी. यह ट्रेन इतवारी, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर स्टेशनों पर रुकेगी.
जाने वाली ट्रेन (08895) में उपलब्ध सीटें
| 1 अगस्त: एसी-III में 94 और स्लीपर में 176 सीटें उपलब्ध |
| 8 अगस्त: एसी-III में 126 और स्लीपर में 285 सीटें उपलब्ध |
| 15 अगस्त: एसी-III में 149 और स्लीपर में 390 सीटें उपलब्ध |
| 22 अगस्त: एसी-III में 143 और स्लीपर में 414 सीटें उपलब्ध |
| 29 अगस्त: एसी-III में 154 और स्लीपर में 428 सीटें उपलब्ध |
वापसी ट्रेन (08896) में उपलब्ध सीटें
| 2 अगस्त: एसी-III में 127 और स्लीपर में 438 सीटें उपलब्ध |
| 9 अगस्त: एसी-III में 117 और स्लीपर में 445 सीटें उपलब्ध |
| 16 अगस्त: एसी-III में 146 और स्लीपर में 478 सीटें उपलब्ध |
| 23 अगस्त: एसी-III में 173 और स्लीपर में 511 सीटें उपलब्ध |
| 30 अगस्त: एसी-III में 171 और स्लीपर में 515 सीटें उपलब्ध |
समय रहते करा लें रिजर्वेशन
रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वे पहले ही अपना रिजर्वेशन करा लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
ये भी पढे़ं- खुशखबरी! सावन में बाबाधाम जाने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
