4 बड़े एक्सप्रेसवे को जोड़ने आ रहा है झांसी लिंक एक्सप्रेसवे, दिल्ली से झांसी सिर्फ 4 घंटे में पहुंच सकेंगे यात्री
शिवेंद्र कुशवाहा
झांसी लिंक एक्सप्रेसवे,
यह बड़ा प्रोजेक्ट आने-जाने को आसान बनाने के साथ-साथ नए उद्योगों और नौकरियों के बड़े अवसर लेकर आएगा. नई सड़क बुंदेलखंड, पूर्वांचल, यमुना और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़कर चारों रास्तों को एक कर देगी. इस नए रास्ते के बनने से दिल्ली से झांसी का सफर अब सिर्फ 4 घंटे में पूरा हो जाएगा. यात्री यमुना, आगरा-लखनऊ और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के साथ इस लिंक रोड का इस्तेमाल कर दिल्ली-नोएडा से बहुत कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे.दूसरे फेज में पिपरा से झांसी शहर और औद्योगिक क्षेत्र तक 2,739 करोड़ की लागत से 56 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी.यह रास्ता झांसी जिले की चार मुख्य तहसीलों (गरौठा, टहरौली, मोठ और सदर) के 63 गांवों से होकर गुजरेगा. यह एक्सप्रेसवे बीडा (BIDA) और डिफेंस कॉरिडोर के लिए वरदान है, जो 47 करोड़ प्रति किलोमीटर की लागत के साथ यूपी का तीसरा सबसे महंगा रोड प्रोजेक्ट है.इसके रास्ते में फूलपुरा जंक्शन और पिपरा के पास बड़े वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज और इंडस्ट्रियल पार्क बनने से स्थानीय युवाओं को रोजगार और व्यापार के नए मौके मिलेंगे.