iPhone 18 Pro price: iPhone 18 सीरीज अब बहुत जल्द लॉन्च होने वाली है और उम्मीद है कि यह साल की तीसरी तिमाही या कहें जुलाई-सितंबर में बाजार में आ जाएगी. हर बार की तरह इस बार भी लोगों की नजरें इसके महंगे और दमदार मॉडल्स iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर टिकी हैं. ये दोनों फोन सबसे बेहतरीन और नए फीचर्स के साथ आते हैं, इसलिए फैंस इनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. महंगे फीचर्स होने की वजह से इनकी कीमत क्या होगी, यह हर किसी के लिए बहुत मायने रखता है. इसी बीच लॉन्च से पहले ही iPhone 18 Pro Max की कीमत को लेकर एक बड़ा और नया अपडेट सामने आ रहा है.
Mobile Recharge Price Hike: देशभर के करोड़ों मोबाइल उपभोक्ताओं को जल्द ही महंगे रिचार्ज प्लान का सामना करना पड़ सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियां आने वाले कुछ महीनों में अपने रिचार्ज शुल्क बढ़ा सकती हैं. हालांकि, इस बार कीमतों में पहले जैसी 15 से 20 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि की उम्मीद नहीं की जा रही है. टेलीकॉम सेक्टर विशेषज्ञ गौरव मल्होत्रा का मानना है कि बढ़ती महंगाई और दूसरी आर्थिक चुनौतियों के बावजूद कंपनियों के लिए लंबे समय तक टैरिफ बढ़ोतरी टालना आसान नहीं होगा. इसलिए संभावना है कि मोबाइल सेवाओं की कीमतें जल्द ही बढ़ सकती हैं.
Teens' Aadhaar Cards At Risk: आज के समय में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है. समय-समय पर इसे अपडेट कराना बहुत जरूरी होता है. अगर आपके बच्चे की उम्र भी 15 से 17 साल के बीच हो गई है, तो यह खबर आपके लिए फायदेमंद है. दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के नियमों के अनुसार, 15 साल की उम्र के बाद बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट कराना आवश्यक होता है. यदि समय पर इसे अपडेट नहीं कराया गया, तो बच्चों का आधार नंबर Deactivate किया जा सकता है. ऐसी स्थिति में बच्चों को शिक्षा, स्कॉलरशिप और कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा, जिससे पैरेंट्स को भी परेशानी उठानी पड़ेगी.
Apple iPhone 18 Pro Update: एप्पल इस साल अपनी नई iPhone 18 और 18 Pro सीरीज पेश करने वाला है. इस बार लाइनअप में एक नया और पतला 'Air' मॉडल भी देखने को मिल सकता है. सबसे खास बात यह है कि कंपनी इस बार कैमरा सेटअप में बड़े बदलाव कर रही है, जिससे यूजर्स पहले से कहीं बेहतर और शानदार तस्वीरें खींच पाएंगे.
IPL 2026 Free Live Streaming Plans: क्या आप भी आईपीएल के दीवाने हैं और आईपीएल मैच देखना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. अगर आप मैच देखने के लिए क्रिकेट ग्राउंड नहीं जा पा रहे हैं और घर बैठे लाइव आईपीएल मैच का आनंद लेना चाहते हैं, तो टेलिकॉम कंपनियों ने कई ऐसे ऑफर पेश किए हैं, जिनकी मदद से आप फ्री में मैच देख सकते हैं या बहुत ही कम दामों में सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं.
Petrol Diesel Storage Rules India: मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से गैस और तेल की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है, जिससे देश में एलपीजी (LPG) सिलेंडर की किल्लत हो गई है. हालांकि, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है, फिर भी पंपों पर भारी भीड़ देखी जा रही है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि नियमों के मुताबिक आप अपनी गाड़ी में कितना पेट्रोल/डीजल भरवा सकते हैं.
MP Gold Silver Price Today: पिछले कुछ दिनों से ग्राहकों के चेहरों पर खुशी झलक रही है, क्योंकि सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. काफी लंबे समय से इनकी कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा था, जिस कारण सोना-चांदी खरीदना जनता की जेब पर भारी पड़ रहा था. इस सप्ताह मध्य प्रदेश के कई बड़े शहरों के सराफा बाजारों में दाम धड़ाम से गिरने के कारण खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई. वहीं आज 21 फरवरी 2026 को भी मध्य प्रदेश में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी कमी दर्ज की गई है.
350cc Bikes In India: आजकल के युवाओं में गाड़ियों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. उनके लिए बाइक सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि उनके लिए 'रोल मॉडल' जैसी होती है. जब भी कोई युवा शोरूम पर बाइक खरीदने जाता है, तो उसकी पहली पसंद अक्सर 350cc सेगमेंट की गाड़ियां ही होती हैं. यही वजह है कि बाजार में इनकी डिमांड काफी बढ़ गई है. जब भी 350cc की बात आती है, तो युवाओं के दिमाग में सबसे पहला नाम रॉयल एनफील्ड का ही आता है. लेकिन आज हम आपको रॉयल एनफील्ड के अलावा पांच ऐसी अन्य शानदार 350cc बाइक्स और उनकी कीमतों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानने के बाद आप इन्हें खरीदने के लिए तुरंत शोरूम की ओर कदम बढ़ा देंगे.
MP Gold-Silver Price Today: पिछले कई महीनों से सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला, जिस वजह से ग्राहक इनकी खरीदारी नहीं कर सके. वहीं अब ग्राहकों के लिए सोना-चांदी खरीदने का एक अच्छा मौका है, क्योंकि आज यानी 19 फरवरी 2026 की सुबह से ही मध्य प्रदेश के कई बड़े शहरों में इनके भावों में गिरावट देखने को मिल रही है. आपके लिए यही वह समय है जब आपका वर्षों का सपना पूरा हो सकता है.ऐसे में आइए जानते हैं सोना और चांदी के लेटेस्ट प्राइस के बारे में.
Gold-Silver Price Today: पिछले कुछ महीनों में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा था. वहीं अब इनके दामों को लेकर राहत भरी खबर सामने आ रही है. शादी का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदना चाहते हैं, तो यह अवसर आपके लिए सबसे अच्छा है क्योंकि आज यानी 16 फरवरी 2026 को सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. बता दें कि आज का ताजा रेट एमपी के कई शहरों में लागू हो चुका है.