Vistaar NEWS

1 September Rule Change: LPG से लेकर विदेश यात्रा.. 1 सितंबर से बदलेंगे ये 5 बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

rule change 1 sep

rule change 1 sep

1 September Rule Change: नई दिल्ली: अगस्त का महिना खत्म होने कि ओर है सितंबर का महिना शुरू होने वाला है. हर महीने के शुरुआत में कुछ बड़े बदलाव आते हैं. ऐसे ही सितंबर का महिना भी कुछ बड़े बदलाव लेकर आएगा. इस महीने से आपकी लाइफस्टाइल मे भी कई बदलाव आएंगे क्योंकि ये चेंज आपके घर की रसोई से लेकर विदेश यात्रा सभी से जुड़े हुए हैं. इन बदलावों की जानकारी आपको जरूर होनी चाहिए. चलिए आपको विस्तार से इस खबर मे बताते हैं इन बदलावों के बारे में.

lPG सिलेंडर के दामों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख में कई ऐसे बदलाव होते है जिसका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ता है.ऐसा ही कुछ बदलाव सितंबर के महीने में भी देखा जाएगा.जी हां, 1 सितंबर को नए LPG Cylinder के कीमत जारी किए जाएंगे, जोकि रसोई की बजट पर सीधा असर डालेंगे. बताते चलें, अगस्त के महीने में कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियस गैस सिलेंडर की कीमतों में 202 रुपए की कटौती की थी, लेकिन 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर रखी गई थी.

lpg के e-kyc का नियम भी बदला

वहीं, दूसरा बदलाव एलपीजी गैस सिलेंडर के e-kyc प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है. अगर आप चाहते हैं कि आपको घरेलू गैस सिलेंडर मिलता रहे, वो भी सेम कीमत पर तो आपके पास 31 तारीख का समय है. जी हां, IOCL, BPCL, HPCL ने एलपीजी ई-केवाईसी (LPG e-KYC) प्रक्रिया पूरी करने के लिए डेडलाइन को बढ़ाकर बीते दिनों 23 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया है.ऐसा न करने से सितंबर के महीने में आपको महंगी एलपीजी खरीदनी पड़ सकती है.

ATF,CNG-PNG की कीमतें बदली

वहीं, तीसरा बदलाव हवाई ईंधन यानी एटीएफ के दामों से जुड़ा हुआ है. जी हां, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां महीने के पहले दिन सिर्फ एलपीजी की नई कीमतें जारी नहीं करती हैं, बल्कि हवाई ईंधन यानी एटीएफ के दाम (ATF Price) में भी बदलाव करती हैं. ऐसा ही कुछ सितंबर के महीने में भी देखा जाएगा. दरअसल, आने वाले महीने में भी एटीएफ की नई कीमतें जारी की जा सकती हैं. इसके साथ ही CNG, PNG के दाम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

कुछ कारें भी होंगी महंगी

वहीं, सितंबर का महीना कार के शौकीनों के लिए थोड़ा चैंकाने वाला होगा. दरअसल, सितंबर 2026 से टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड 1 अपनी सभी कारों और एसयूवी की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी (Tata Car Price Hike) . कंपना की मानें तो, ये प्राइस हाइक ICE और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) दोनों पर लागू होगा. टाटा के अलावा हुंडई मोटर इंडिया ने भी अपनी कारों के दाम में इस साल की तीसरी बढ़ोतरी (Hyundai Car Price Hike) का ऐलान किया है.

विदेश यात्रा में बड़ा बदलाव

वहीं, सितंबर के महीने में आपकी विदेश यात्रा पर भी बड़ा असर पड़ने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत से विदेश जाने वाले यात्रियों को इमिग्रेशन काउंटर पर अब बोर्डिंग पास पर स्टैम्प लगवाने की जरूरत नहीं होगी. बल्कि यात्री मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या उसकी प्रिंटेड कॉपी दिखाकर भी इमिग्रेशन का प्रोसेस पूरा कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: ‘लेडी सिंघम’ नेहा पच्चीसिया पर SIT का शिकंजा! क्‍या है वो मामला जिसके कारण जा सकती वर्दी?

Exit mobile version