Vistaar NEWS

भारी सिलेंडर की झंझट खत्म! 10 किलो का हल्का LPG सिलेंडर लॉन्च, जानें कैसे करें ऑर्डर

10 kg cylinder

10 किलो वाला गैस सिलेंडर कैसे ऑर्डर करें

Lightweight Domestic Gas Cylinder: अगर आपको भारी गैस सिलेंडर उठाने में परेशानी होती है, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है. भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने ग्राहकों की सुविधा के लिए 10 किलो का नया फाइबर कंपोजिट LPG सिलेंडर लॉन्च किया है. सका नाम भारतगैस लाइट ZIP (Bharatgas Lite ZIP) रखा गया है. यह नया सिलेंडर पारंपरिक लोहे के सिलेंडर की तुलना में काफी हल्का है, इसलिए इसे एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान होगा. साथ ही इसका कनेक्शन लेने की प्रोसेस भी पहले से आसान बनाई गई है और कंपनी ने तेज डिलीवरी की सुविधा देने का भी दावा किया है.

Bharatgas Lite ZIP की खास बातें

कनेक्शन लेना हुआ आसान

किन शहरों में मिलेगा?

फिलहाल इसकी शुरुआत कर्नाटक के मैंगलुरु से की गई है. जल्द ही इसे 29 दूसरे अलग-अलग शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा. BPCL का लक्ष्य 15 अगस्त तक 70 से ज्यादा शहरों में यह सुविधा शुरू करने का है. इसके बाद इसे धीरे-धरे देशभर में उपलब्ध कराया जाएगा.

ये भी पढ़ें-पुराना बैंक अकाउंट हो गया है बंद? ऐसे दोबारा करें एक्टिव और वापस पाएं अपना पैसा

कितनी है कीमत?

भारतगैस लाइट ZIP की शुरुआती कीमत 4,812 रुपये रखी गई है. इस राशि में गैस कनेक्शन, सिलेंडर और उसमें भरी गैस तीनों की लागत शामिल है. यानी ग्राहकों को अलग से कनेक्शन फीस नहीं देना होगा.

Exit mobile version