Vistaar NEWS

5 किलो LPG Cylinder पर भी मिलेगी सब्सिडी, जानें किसे मिलेगा फायदा और कैसे करें आवेदन

LPG Cylinder

5 किलो वाला छोटा सिलेंडर

5 KG Cylinder Subsidy Rules: LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ने से कई परिवारों के लिए हर महीने का बजट बिगड़ जाता है. खासकर कम आमदनी वाले लोगों के लिए एक साथ 14.2 किलो का LPG सिलेंडर भरवाना मुश्किल हो सकता है. ऐसे लोगों के लिए 5 किलो वाला छोटा LPG सिलेंडर एक ऑप्शन है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 5 किलो वाले सिलेंडर पर भी सब्सिडी देने का ऐलान किया है. इससे छोटे सिलेंडर का इस्तेमाल करने वाले पात्र परिवारों को राहत मिल सकती है.

5 किलो सिलेंडर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना यानी PMUY के लाभार्थियों को 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दी है. इसी आधार पर 5 किलो वाले सिलेंडर की सब्सिडी भी तय की जाएगी. यानी 5 किलो सिलेंडर पर मिलने वाली रकम 14.2 किलो सिलेंडर की 300 रुपये की सब्सिडी में होगी. जानकारी के अनुसार, सरकार ने इस सब्सिडी योजना के लिए वित्त वर्ष 2026-27 में 12,001 करोड़ रुपये के खर्च की मंजूरी दी है.

किन लोगों के लिए उपयोगी है 5 किलो सिलेंडर?

छोटा LPG सिलेंडर उन लोगों के लिए सुविधाजनक हो सकता है, जिनकी गैस की खपत कम है या जो एक बार में बड़ा सिलेंडर नहीं भरव सकते. इसका फायदा छात्रों, दिहाड़ी मजदूरों, प्रवासी कामगारों, किराए के मकान में रहने वाले लोगों, अकेले रहने वाले लोगों और कम आमदनी वाले परिवारों को हो सकता है. शहरी बस्तियों में रहने वाले परिवार भी अपनी जरूरत की अनुसार छोटे सिलेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-LPG Cylinder: गैस सिलेंडर लेने से पहले कर लें ये काम, 1 अक्टूबर से बदलने वाला है सब्सिडी का नियम

कैसे मिलेगा LPG कनेक्शन?

Exit mobile version