Vistaar NEWS

सस्ते में चाहिए बड़ी गाड़ी? ये हैं भारत की सबसे किफायती 7-सीटर कारें, जनिए कीमत

Affordable 7 Seater cars

किफायती 7 सीटर कारें

Affordable 7 Seater cars: अगर आप कम बजट में एक बड़ी और सस्ती 7-सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आजकल मार्केट में कई कंपनियों की कई कारें उपलब्ध हैं, जो कम कीमत में भी लक्ज़री फीचर्स देने का दावा करती हैं. यदि आपका परिवार बड़ा है, तो आपके लिए 7-सीटर कार काफी आरामदायक और किफायती साबित होगी. जिन कारों के बारे में मैं आपको बताने वाला हूं, वे न केवल दिखने में शानदार हैं, बल्कि उनमें सुरक्षा के लिए कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं. इन कारों की गिनती बेहतरीन फीचर्स वाली गाड़ियों में होती है. यदि आपका बजट कम है, तो भी आप इन कारों को आसानी से खरीद सकते हैं.

टोयोटा रुमियन

टोयोटा का नाम सुनते ही लोगों के मन में अक्सर लग्जरी कार का ख्याल आने लगता है. इन दिनों टोयोटा रुमियन ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है. यह असल में मारुति अर्टिगा का ही एक वर्जन है. इसकी डिज़ाइन और इंटीरियर अर्टिगा की तरह है, लेकिन कुछ छोटे और अलग फीचर्स इसे दूसरी कारों से खास बनाते हैं.

इस कार में वाइड-ओपनिंग डोर्स दिए गए हैं, जिससे कार के अंदर जाने और बाहर निकलने में काफी आसानी होती है. टोयोटा रुमियन में आरामदायक फैमिली सीट्स दी गई हैं, जो लंबे सफर के लिए इसे एक शानदार विकल्प बनाती हैं. रुमियन 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 103hp की पावर जेनरेट करता है.

टोयोटा रुमियन कार की कीमत

अब आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि आखिर इन दमदार फीचर्स वाली कार की कीमत कितनी है. आपको बता दें कि टोयोटा रुमियन की एक्स-शोरूम कीमत 10.44 लाख रुपये से शुरू होकर इसके टॉप मॉडल के लिए 13.73 लाख रुपये तक जाती है.

मारुति अर्टिगा

मारुति अर्टिगा बड़े परिवारों के लिए पहली पसंद बनी हुई है. इस कार की सबसे खास बात यह है कि यह 7-सीटर विकल्प के साथ आती है. इसमें आरामदायक और चौड़ी सीटें दी गई हैं, खासकर इसकी सेकंड रो की सीटों को रिक्लाइन किया जा सकता है.

इसका केबिन काफी बड़ा है, जहां यात्री आराम से बैठ सकते हैं. इसके अलावा, मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और पीछे के यात्रियों के लिए एसी वेंट जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं.

मारुति अर्टिगा कितने में मिल रही है?

अर्टिगा का 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 103hp की पावर जनरेट करता है. कीमत की बात करें तो मार्केट में यह 8.69 लाख रुपये से 13.03 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच उपलब्ध है. यह कार मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक शानदार ऑप्शन है.

महिंद्रा बोलेरो नियो

महिंद्रा की कारें अपनी मजबूती के साथ-साथ अपने शानदार लुक के लिए भी जानी जाती हैं. अगर आप अपने परिवार के लिए एक बेहतरीन कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो महिंद्रा बोलेरो नियो (Mahindra Bolero Neo) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह किफायती होने के साथ-साथ कई शानदार फीचर्स से भी लैस है.

बोलेरो नियो की फ्रंट सीटें काफी आरामदायक हैं, जिनमें लंबे कुशन और अलग-अलग आर्मरेस्ट दिए गए हैं. इसकी बीच वाली सीट पर तीन लोग बहुत ही आसानी से बैठ सकते हैं, जिससे लंबी दूरी की यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी की जा सकती है.

महिंद्रा बोलेरो नियो की कीमत

इंजन की बात करें तो बोलेरो नियो 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है, जो 100hp की पावर जेनरेट करता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.95 लाख रुपये से 12.15 लाख रुपये के बीच है. एक मजबूत और बजट-फ्रेंडली 7-सीटर के रूप में यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.

Exit mobile version