Budget Smartphone Launch India 2026: अगर आप बहुत ही कम कीमत में दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. इंडियन मार्केट में आपको बहुत ही कम कीमत में स्वदेशी कंपनी का स्मार्टफोन मिल जाएगा. दरअसल, स्वदेशी कंपनी Ai+ Smartphone ने अपना नया मॉडल Pulse 2 FE लॉन्च किया है. इस फोन के खास फीचर्स हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं. वहीं Pulse 2 FE की बिक्री 7 अक्टूबर 2026 से शुरू हो जाएगी. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में.
Pulse 2 FE फोन की कीमत कितनी है?
Ai+ ने हाल ही में Pulse 2 FE मोबाइल लॉन्च किया है. यह फोन 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है. कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसकी कीमत 9,999 रुपये रखी है. फोन में 6.67 इंच की HD Plus स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इसकी स्क्रीन काफी स्मूद है. इसके अलावा फोन में MediaTek Helio G81 प्रोसेसर दिया गया है. इसकी स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाने का ऑप्शन भी डी गया है.
Pulse 2 FE फोन की बैटरी और फीचर्स
ग्राहक सबसे पहले यह देखते हैं कि मोबाइल का कैमरा कैसा है. Pulse 2 FE में 50 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो फोटो और वीडियो के लिए काफी अच्छा है. इसका बैक कैमरा AI बेस्ड है. बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है. इसके साथ ही डिवाइस में 18W का सुपरफास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलती है.
ये भी पढ़ें-8000mAh बैटरी वाला Oppo का नया फोन इस दिन होगा लॉन्च, जानें कीमत और धांसू फीचर्स
Pulse 2 FE फोन का कलर
कंपनी ने Pulse 2 FE को चार अलग-अलग कलर में लॉन्च किया है. ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से कलर चुन सकते हैं. यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से बचाता है. यह फोन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पर्पल रंगों में उपलब्ध होगा.
