Vistaar NEWS

आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट! अब एक फोन कॉल पर घर बैठे बुक करें OPD अपॉइंटमेंट, जानें टोल-फ्री नंबर

Ayushman Card

आयुष्मान कार्ड

Ayushman Bharat Scheme: सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने जाने वाले मरीजों को अक्सर सबसे पहले ओपीडी पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता है. भीड़ ज्यादा होने की वजह से डॉक्टर से मिलने में भी काफी समय लग जाता है. इसी समस्या को कम करने के लिए सरकार ने ‘आयुष्मान संपर्क’ नाम की नई सुविधा शुरू की है.

घर बैठे फोन से बुक करें OPD अपॉइंटमेंट

अगर आप आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी हैं, तो अब सिर्फ एक फोन कॉल करके सरकारी अस्पताल में अपनी ओपीडी अपॉइंटमेंट पहले से बुक कर सकते हैं.

इससे अस्पताल में लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत कम होगी और इलाज की प्रक्रिया पहले से आसान हो जाएगी.

क्या है आयुष्मान भारत योजना?

आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार की बड़ी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है. इसके तहत पात्र परिवारों को अस्पतालों में हर साल लाखों रुपये तक का फ्री कैशलेस इलाज मिलता है. अब इस योजना में फोन के जरिए ओपीडी अपॉइंटमेंट बुक करने की सुविधा भी जोड़ दी गई है.

ऐसे करें OPD अपॉइंटमेंट बुक

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने इसके लिए 1800-1800-4444 टोल-फ्री नंबर जारी किया है. इस नंबर पर कॉल करके आप घर बैठे डॉक्टर से मिलने का समय तय कर सकते हैं. इससे अस्पताल पहुंचने के बाद अलग से अपॉइंटमेंट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें-जेब से नहीं लगेगा एक भी पैसा! जानें सरकारी अस्पतालों में कौन-कौन से इलाज और टेस्ट हैं बिल्कुल मुफ्त

किसे मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

Exit mobile version