Vistaar NEWS

Ayushman Bharat Scheme: आयुष्मान कार्ड होने पर भी नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज? जानिए कौन-सी बीमारियां हैं लिस्ट से बाहर

Ayushman Card

आयुष्मान कार्ड

Ayushman Bharat Scheme: भारत सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) गरीबों के लिए एक वरदान है, जिसका लक्ष्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं देना है. इस योजना के तहत पात्र परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जिससे अस्पताल में भर्ती होने पर आने वाले खर्च का बोझ सरकार उठाती है. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि योजना के तहत सभी बीमारियों का इलाज शामिल नहीं है. इसलिए लाभ लेने से पहले यह जानना जरूरी है कि कौन-सी बीमारियां इसमें कवर होती हैं और किन बीमारियों के लिए हमें खुद पैसा देना होगा.

OPD का इलाज मुफ़्त है या नहीं? 

आयुष्मान कार्ड का लाभ केवल अस्पताल में भर्ती होने पर ही मिलता है. यदि आपकी बीमारी नॉर्मल है और उसका उपचार केवल ओपीडी (OPD) परामर्श या डॉक्टर की सलाह तक सीमित है, तो इसका खर्च आपको स्वयं देना होना. सरल शब्दों में कहें तो , बिना अस्पताल में एडमिट हुए केवल सामान्य जांच या डॉक्टर से मिलने के लिए इस कार्ड का उपयोग नहीं किया जा सकता है.

क्या नॉर्मल टेस्ट का पैसा देना होगा?

वहीं अगर आप बिना भर्ती हुए टेस्ट कराते हैं, तो इसके लिए स्वयं पैसा देना होगा. लेकिन अगर डॉक्टर के परामर्श से जांच कराते हैं और हॉस्पिटल में भर्ती होते हैं, तो आपको योजना के तहत खर्च कवर मिल सकता है.

विटामिन और टॉनिक लेने पर पैसा कवर होगा

अगर आप किसी अस्पताल या क्लिनिक में जाकर ताकत बढ़ाने के लिए कोई गोली या टॉनिक लेते हैं, तो उसके लिए भी आपको अपना पैसा देना होगा. लेकिन वहीं अगर डॉक्टर किसी बीमारी या चोट की वजह से ताकत या विटामिन की गोली बताता है, तब आपको खर्च कवर मिल सकता है.

क्या दांतों का इलाज फ्री में होगा?

IVF-सहायक प्रजनन तकनीक 

निःसंतान दंपत्तियों के लिए IVF (इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन) या किसी भी अन्य प्रकार की सहायक प्रजनन तकनीक का खर्च आयुष्मान भारत योजना के दायरे में नहीं आता है. इसका सीधा मतलब है कि माता-पिता बनने के लिए किए जाने वाले इन विशेष उपचारों का भुगतान आपको स्वयं करना होगा.

कॉस्मेटिक इलाज

आयुष्मान भारत योजना के तहत सौंदर्य और वैकल्पिक उपचारों को कवर नहीं किया जाता है. इसमें किसी भी प्रकार का टीकाकरण (Vaccination), कॉस्मेटिक सर्जरी, टैटू हटाने की प्रक्रिया, मोटापा घटाने के लिए फैट सर्जरी (Bariatric Surgery), नेक लिफ्ट या नाक की बनावट सुधारने वाली सर्जरी शामिल नहीं है. इसके अलावा, केवल मेडिकल मशीनों पर आधारित जीवन समर्थन (Life Support) और 2 साल से कम उम्र के बच्चों का खतनाभी इस योजना के दायरे में नहीं आता है.

ये भी पढ़ें-अमरूद या एवोकाडो? जानिए इम्यूनिटी बढ़ाने और वेट लॉस के लिए किसमें है ज्यादा दम

आयुष्मान कार्ड का लाभ किसे नहीं मिलेगा?

Exit mobile version