Vistaar NEWS

Census 2027: जनगणना में गलत जानकारी दी या जवाब छिपाया तो होगी जेल! जानें क्या है कानून

Census 2027

जनगणना 2027

False Information May Lead To Jail: देश में 2027 की जनगणना का काम शुरू हो चुका है. देश के हर व्यक्ति की तरक्की और सही नीतियां बनाने के लिए यह जरूरी है कि जनगणना के आंकड़े बिल्कुल सही हों. बहुत से लोग नहीं जानते कि जनगणना के अधिकारियों को सही-सही जानकारी देना सिर्फ हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक कानून भी है. सेंसस एक्ट 1948 के नियमों के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत जानकारी देता है या सवालों के जवाब देने से साफ मना करता है, तो इसे एक अपराध माना जाता है और इसके लिए कानूनी सजा या जुर्माना हो सकता है.

गलत जानकारी देने पर क्या होगा?

जनगणना 2027 में परिवार, घर, पढ़ाई और कमाई से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं. अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत जानकारी देता है, जवाब देने से मना करता है या अधिकारी को रोकता है, तो उस पर जुर्माना लग सकता है और गंभीर मामलों में जेल भी हो सकती है. हालांकि, इस कानूनी कार्रवाई का आपकी नागरिकता से कोई संबंध नहीं है. जनगणना में भाग न लेने या गलत जानकारी देने से किसी की नागरिकता नहीं छिनती है, बल्कि यह सजा सिर्फ कानून तोड़ने के लिए दी जाती है.

डेटा की सुरक्षा की पूरी गारंटी

लोग अक्सर इस डर से अपनी निजी या कमाई से जुड़ी बातें छुपाते हैं कि वे सबके सामने आ जाएंगी. लेकिन सरकार इस जानकारी को पूरी तरह गुप्त रखती है. सेंसस एक्ट की धारा 15 के अनुसार, आपका व्यक्तिगत डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहता है. इसे ‘सूचना का अधिकार’ (RTI) के तहत भी कोई दूसरा व्यक्ति नहीं देख सकता. यहां तक कि आपके द्वारा दी गई इस जानकारी का इस्तेमाल किसी भी अदालत में आपके खिलाफ सबूत के तौर पर नहीं किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-IRCTC ने 3 महीने में सर्विस फीस से कमाए 248 करोड़ रुपये, अब UPI पेमेंट पर लग सकता है MDR चार्ज

सरकारी योजनाओं का नुकसान

सरकार देश के विकास, फ्री राशन, इलाज, पढ़ाई और आरक्षण जैसी सुविधाओं का बजट जनगणना के आंकड़ों को देखकर ही तय करती है. अगर आप अपने परिवार के सदस्यों, नौकरी या कमाई की सही जानकारी छुपाते हैं, तो भविष्य में सरकारी योजनाओं का फायदा सीधे आप तक या आपके इलाके तक पहुंचने में रुकावट आ सकती है.

Exit mobile version