होर्मुज खुलने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, कमर्शियल पैक्ड LPG पर लगी पाबंदियां हटाई
एलपीजी कमर्शियल गैस
LPG News: अमेरिका-ईरान जंग शुरू होने के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ईरान ने बंद कर दिया था, जिसकी वजह से दुनियाभर के देशों में तेल-गैस की कमी देखने को मिलने लगी. कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगीं. लेकिन अब हाल ही में दोनों देशों ने 60 दिनों के सीजफायर का ऐलान कर दिया, जिसकी वजह से कच्चे तेल की कीमत भर-भराकर गिर गई. आज गुरुवार को कच्चे तेल की कीमत 69 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गई है. इसकी सबसे बड़ी वजह से होर्मुज से जहाजों की आवाजाही.
होर्मुज खुलने के बाद सरकार ने LPG सप्लाई को संकट से पहले के स्तर पर बहाल करने का फैसला किया है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने नॉन-डोमेस्टिक (कमर्शियल) पैक्ड LPG पर लगी पाबंदियां को हटा लिया है. अभी तक सरकार ने कई प्रकार की पाबंदियां लगाई थी.
LPG की सप्लाई पर लगी रोक हटी
यह आदेश पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव डॉ नीरज मित्तल ने जारी किया है. आदेश में लिखा, “जैसा कि आप जानते हैं, पश्चिम एशिया संकट के कारण सप्लाई में रुकावट के दौरान, घरेलू ग्राहकों को बिना रुकावट LPG मिलती रहे, इसके लिए कमर्शियल पैक्ड LPG की सप्लाई कम कर दी गई थी. अब यह तय किया गया है कि नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड LPG की सप्लाई पर लगी सभी सेक्टर-वाइज़ पाबंदियां हटा ली जाएं और सप्लाई को संकट से पहले के स्तर पर बहाल कर दिया जाए.”
50 प्रतिशत तक ढील
इसके अलावा, बल्क LPG की सप्लाई पर लगी पाबंदी में भी संकट से पहले की खपत के स्तर का 50% तक ढील दी गई है. यह भी स्पष्ट किया जाता है कि सभी कमर्शियल/इंडस्ट्रियल ग्राहकों का डेटा OMCs द्वारा अपने डेटाबेस में दर्ज किया जाना जारी रहना चाहिए. तीनों OMCs मिलकर सेक्टर के हिसाब से एक साझा डेटाबेस रख सकती हैं. इसके अलावा, जैसा कि पहले ही निर्देश दिया जा चुका है, जो कमर्शियल/बल्क ग्राहक PNG पर शिफ्ट हो गए हैं, वे PNG पर ही बने रहेंगे.
ये भी पढ़ेंः LPG सिलेंडर से लेकर आधार अपडेट तक…1 जुलाई से बदलने वाले हैं ये नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर!
अगर दूसरे LPG ग्राहक PNG ले सकते हैं और PNG पर शिफ्ट हो सकते हैं या लोकल PNG नेटवर्क पर शिफ्ट होने की प्रक्रिया में हैं, तो उन्हें स्थायी रूप से PNG पर शिफ्ट कर दिया जाएगा. OMCs यह सुनिश्चित करेंगी कि PNG में यह बदलाव CGD कंपनियों के साथ मिलकर होता रहे. MOPNG को रिपोर्ट भेजने के लिए OMCs और CGD कंपनियों को एक रिपोर्टिंग फ़ॉर्मेट बताया जाएगा.