Home Loan EMI December: अगर आप घर, कार या किसी दूसरे काम के लिए बैंक से लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो आने वाले महीनों में आपकी जेब पर असर पड़ सकता है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एक ताजा रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) दिसंबर 2026 से ब्याज दरें फिर बढ़ाना शुरू कर सकता है. इससे होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की EMI महंगी हो सकती है.
5.25% से 6% तक जा सकती है ब्याज दर
रेपोर्ट्स के अनुसार, RBI मौजूदा 5.25 प्रतिशत ब्याज दर को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही तक बढ़ाकर 5.75 प्रतिशत से 6 प्रतिशत तक कर कता है. यह बढ़ोतरी एक साथ नहीं बल्कि 25-25 बेसिस पॉइंट की दो या तीन किस्तों में होने का अनुमान है. मजबूत आर्थिक विकास और महंगाई बढ़ने की के कारण यह ब्याज डर बढ़ाया जा रहा है.
बैंकों में अचानक क्यों बढ़ गया इतना पैसा?
बैंकिंग सिस्टम में एक्स्ट्रा नकदी बढ़ने के कारण दरों में बदलाव आ रहे हैं, जिसमें आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार प्रवासी भातीयों की FCNR-B जमा और भारी विदेशी निवेश का बड़ा योगदान है. जून के बीच में 4.82 लाख करोड़ रुपये रही यह एक्स्ट्रा नकदी अगस्त के मध्य तक बढ़कर 8.05 लाख करोड़ रुपये हो गई है. 11 सितंबर तक इसके बढ़कर 14.17 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें-इस बैंक में अब केवल 5 ATM ट्रांजैक्शन फ्री, इसके बाद लगेगा ज्यादा चार्ज, 1 सितंबर से नियम लागू
अक्टूबर में ही बढ़ सकती हैं दरें?
बता दें कि मार्केट में दरों में बढ़ोतरी का अनुमान दिसंबर से लगाया जा रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हालातों को देखते हुए अक्टूबर में भी ऐसा होने की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. अगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व सितंबर में ब्याज दरें बढ़ाता है या कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के पार जाती है, तो देश में महंगाई और रुये पर दबाव काफी बढ़ सकता है. ऐसे में इस स्थिति से निपटने के लिए समय से पहले ही RBI ब्याज दरों की रेट बढ़ा सकता है.
