Vistaar NEWS

Gold Silver Price Today: आज सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानिए ताजा भाव

gold and silver

सोना और चांदी

Gold Silver Price Today: शुक्रवार की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार बढ़त देखने को मिली. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के दाम में प्रति 10 ग्राम लगभग 1,200 रुपये का उछाल आया, जबकि चांदी भी 6,000 रुपये से ज्यादा महंगी हो गई. इस तेजी की मुख्य वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव है, जिसके कारण लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर कीमती धातुओं को चुन रहे हैं. इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर की मजबूती में आई कमी ने भी सोने-चांदी की कीमतों को चढ़ाने में मदद की है.

आज सोना और चांदी कितना महंगा हुआ?

शुक्रवार सुबह बाजार खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखा गया. सुबह 9:30 बजे सोना 1,207 रुपये महंगा होकर 1,60,880 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर पहुंच गया. वहीं चांदी की कीमत भी 5,703 रुपये की बड़ी बढ़त के साथ 2,67,894 रुपये (प्रति किलो) दर्ज की गई. हालांकि, शुरुआती कारोबार के दौरान कीमतों में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी आया, जिससे सोना 1,60,710 रुपये और चांदी 2,67,123 रुपये के निचले स्तर तक भी आए.

इंटरनेशनल मार्केट में कहां पहुंचा भाव?

विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिला. स्पॉट गोल्ड लगभग 1 प्रतिशत चढ़कर 5,124.73 डॉलर और स्पॉट सिल्वर1.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.57 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. हालांकि, अगर पूरे हफ्ते की बात करें तो सोने में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आई है. इसकी मुख्य वजह ब्याज दरों में कटौती की कम उम्मीद और बढ़ती ऊर्जा कीमतों के कारण महंगाई बढ़ने का डर है.

ये भी पढ़ें-सस्ती हुईं Ola की इलेक्ट्रिक बाइक्स! बहुत कम रह गई कीमत, जानिए नया रेट

प्रमुख शहरों में क्या भाव है?

Exit mobile version