Vistaar NEWS

Gold-Silver Rate Today: लगातार गिरावट के बाद उछले सोना-चांदी के दाम, जानें आज का भाव

Gold-Silver Price Today

सोना और चांदी

Gold Silver Rate Bounce: सोना-चांदी की कीमत में इन दिनों काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सोना-चांदी में लगातार एक हफ्ते तक गिरावट जारी रही, लेकिन आज गुरुवार को अचानक गिरावट थम गई और उछाल देखने को मिला. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में दिन की शुरुआत को गिरावट के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर में उछाल देखने को मिलने लगा. जानें आज का सोना-चांदी का भाव.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना-चांदी आज गुरुवार को कल की क्लोजिंग के आसपास ही ट्रेड कर रहा है. कारोबार के शुरुआती 3 घंटों में सोने ने 700 रुपये से ज्यादा तक की बढ़त बना ली थी. वहीं चांदी भी 2800 से ज्यादा चढ़ गई. हालांकि बाद में कुछ गिरावट भी देखी गई.

क्यों गिरे हैं सोने-चांदी के दाम?

सोना-चांदी में पिछले कई दिनों से लगातार गिरावट जारी है. इसकी सबसे बड़ी वजह से मजबूत अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में की गई बढ़ोत्तरी मानी जा रही है. इसके साथ ही कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव, डॉलर इंडेक्स के रुख और अमेरिकी जीडीपी व कोर पीसीई प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के चलते कीमत में अस्थिरता आई है.

ये भी पढ़ेंः पासपोर्ट नहीं है नागरिकता का प्रमाण, जानिए किन डॉक्यूमेंट्स से साबित होगी भारतीय नागरिकता

शहरवार सोने का दाम

शहर 24K/10 Gram22K/10 Gram
दिल्‍ली 140280128600
मुंबई 140130 128450
कोलकाता 140130 128450
लखनऊ 140280 128600
पटना 140180128500
कानपुर 140280 128600
चेन्‍नई 143350 131400
जयपुर 140280 128600
इंदौर 140180 128500
भोपाल 140180 128500
Exit mobile version