Vistaar NEWS

1 अक्टूबर से बढ़ रहे AC, Washing Machine और Fridge के दाम, जानें कितनी महंगी होगी खरीदारी

AC Fridge Price Surge October

1 अक्टूबर से महंगे होंगे ये आइटम्स

AC Fridge Price Surge October: कल से नए महीने अक्टूबर की शुरुआत होने जा रही है और यह महीना आम लोगों के लिए महंगा साबित हो सकता है. सरकार ने 1 अक्टूबर से कई रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ा दिए हैं, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर दिखेगा. एक तरफ जहां पहले से ही कई खाद्य पदार्थों के दाम बढ़े हुए हैं, वहीं अब 1 अक्टूबर 2026 से एसी, फ्रिज, टीवी और वॉशिंग मशीन सहित दूसरे उत्पाद महंगे होने से लोगों को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ेगी. आइए जनते हैं कि 1 अक्टूबर से किन-किन चीजों के दाम बढ़ने वाले हैं और कितना रेट बढ़ेगा.

किन ब्रांड्स के दाम बढ़ेंगे?

ब्लू स्टार, गोदरेज अप्लायंसेज, हायर, डाइकिन और सुपर प्लास्ट्रोनिक्स ने अलग-अलग प्रोडक्ट कैटेगरी में कीमतें 4 से 10 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है. वहीं पैनासोनिक अभी कीमत बढ़ाने पर विचार कर रही है और जल्द फैसला ले सकती है. खबरों के अनुसार,LG और बाश होम कंफर्ट ने भी एसी की कीमतों में करीब 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के है.

कितनी बढ़ सकती हैं कीमतें?

एयर कंडीशनर बनाने में कॉपर का काफी इस्तेमाल होता है. हायर इंडिया के प्रेसिडेंट एनएस सतीश के अनुसार, पिछले साल कॉपर की कीमत करीब 8,000 से 9,000 डॉलर प्रति मीट्रिक टन थी, जो अब बढ़कर करीब 14,500 डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गई है. एक एसी में लगभग 3 से 4 किलो कॉपर का इस्तेमाल होता है. अगर कॉपर और दूसरी जरूरी चीजों की कीमती इसी तरह बढ़ती रहीं, तो दिवाली के बाद और फिर जनवरी में एसी की कीमतों में एक और बढ़ोतरी हो सकती है.

कीमतें कब से बढ़ेंगी?

कमोडिटी की कीमतों में करीब 8 से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी के कारण कंपनियों के लिए प्रोडक्ट की कीमतें बढ़ाना जरूरी हो गया है. हालांकि, हर कंपनी कीमत बढ़ाने की डेट अलग रख सकती है. कुछ कंपनियां अक्टूबर से और कुछ नवंबर से नई कीमतें लागू कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें-New Rules 1 October 2026: 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम, LPG से लेकर FD तक पर असर

कीमतें बढ़ने की वजह क्या है?

AC की कीमतें बढ़ने की मुख्य वजह कॉपर, स्टील और प्लास्टिक जैसी जरूरी चीजों की बढ़ती लागत है. ब्लू स्टार के एमडी बी. त्यागराजन के अनुसार, इस साल कंपनी पहले ही तीन बार कीमतें बढ़ा चुकी है. पिछले साल के त्योहारी सीजन की तुलना में कंपनियों की लागत करीब 15 प्रतिशत बढ़ गई है.

Exit mobile version