Vistaar NEWS

PM Awas Yojana 2026: पीएम आवास योजना में गरीबों को मिल रहा सपनों का घर, कैसे करें आवेदन? जानिए पूरी डिटेल

PM Awas Yojana 2026

पीएम आवास योजना 2026

PM Awas Yojana 2026: प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराना है, ताकि झुग्गी-झोपड़ी या कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके. सरकार चाहती है कि हर जरूरतमंद परिवार के पास अपना मजबूत घर हो.

आर्थिक सहायता और सब्सिडी का लाभ

इस योजना के तहत झुग्गी में रहने वाले लोगों को घर बनाने के लिए करीब 1 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है, जबकि कम आय वर्ग के परिवारों को लगभग 1.5 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद मिलती है. इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति घर खरीदने या बनाने के लिए 8 लाख रुपये तक का लोन लेता है, तो उस पर 4% तक की ब्याज सब्सिडी भी सरकार की ओर से दी जाती है.

महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को प्राथमिकता

योजना की एक खास विशेषता यह है कि इसमें बुजुर्गों और दिव्यांगों को प्राथमिकता दी जाती है. साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उनके नाम पर घर रजिस्टर कराने पर अतिरिक्त लाभ मिलता है. सभी मकानों का निर्माण राष्ट्रीय बिल्डिंग कोड के मानकों के अनुसार कराया जाता है, ताकि घर सुरक्षित और टिकाऊ हों.

आय के आधार पर श्रेणी तय

इस योजना के लिए आवेदन करने से पहले अपनी आय के आधार पर श्रेणी जरूर देख लें. जिनकी सालाना आय 3 लाख रुपये तक है वे EWS, 6 लाख तक वाले LIG और 18 लाख तक कमाने वाले MIG श्रेणी में आते हैं. ध्यान देने वाली बात यह है कि जिनके पास पहले से पक्का मकान है, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते.

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

ऑफलाइन आवेदन के विकल्प

जरूरी दस्तावेज और वेरिफिकेशन प्रक्रिया

ये भी पढे़ं- आकाशीय बिजली गिरने से 40 मिनट पहले मोबाइल पर मिलेगा अलर्ट, जानिए कैसे काम करता है दामिनी ऐप

Exit mobile version