आकाशीय बिजली गिरने से 40 मिनट पहले मोबाइल पर मिलेगा अलर्ट, जानिए कैसे काम करता है दामिनी ऐप
बिजली गिरने से पहले अलर्ट कर देगा यह app
Damini App: हर साल बिजली गिरने से सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा देते हैं, खासकर बारिश के सीजन में. बरसात के मौसम में किसान खेतों में काम करते हैं और इस समय बिजली की तेज चमक और बादलों की तेज गरज के चलते ये किसान बिजली की चपेट में आ जाते हैं और इनकी मौत हो जाती है. किसानों की सुरक्षा को देखते हुए मौसम विभाग ने एक नई पहल की शुरुआत की है, जिसके जरिए अब बिजली के कारण लोगों की मौत नहीं होगी. दरअसल, मौसम विभाग ने एक ऐसा ऐप लॉन्च किया है, जो बिजली गिरने से 40 मिनट पहले ही आपको अलर्ट कर देगा कि कितने बजे और कहां पर बिजली गिरने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं कि यह ऐप कैसे काम करता है.
Damini App कैसे काम करता है?
आकाशीय बिजली के खतरे से बचाने के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ‘दामिनी’ (DAMINI) नाम का एक उपयोगी मोबाइल ऐप पेश किया है. इसे पुणे के प्रसिद्ध संस्थान IITM ने तैयार किया है. यह ऐप पूरे देश में बिजली गिरने की घटनाओं पर नजर रखता है.
आकाशीय बिजली गिरने से 40 मिनट पहले मिलेगी फोन पर जानकारी | Damini App | Lightning Alert
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 1, 2026
क्या आप जानते हैं कि हर साल आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा देते हैं? खासकर खेतों में काम करने वाले किसान और खुले में सफर करने वाले लोग सबसे ज्यादा जोखिम में होते… pic.twitter.com/7xo85wdbZz
अगर आपके स्थान से 20 से 40 किलोमीटर के दायरे में बिजली गिरने की संभावना होती है, तो यह GPS के माध्यम से आपको 40 मिनट पहले ही चेतावनी दे देता है. इस समय पूर्व जानकारी की मदद से आप समय रहते किसी सुरक्षित जगह पर जाकर अपनी जान बचा सकते हैं.
Damini App का इस्तेमाल कैसे करें?
- इस ऐप का इस्तेमाल करना बहुत आसान है.
- सबसे पहले प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से DAMINI ऐप डाउनलोड करें और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- इसके बाद जब भी आपके क्षेत्र में बिजली गिरने की आशंका होगी, आपके फोन पर तुरंत अलर्ट आ जाएगा.
- इस ऐप के मैप फीचर से आप पूरे भारत की स्थिति देख सकते हैं बस मैप को ज़ूम करें.
- इसमें बिजली गिरने की जानकारी दो रंगों के संकेतों से मिलती है.
- पीला रंग 10 मिनट पहले की चेतावनी देता है, जबकि नीला रंग भी आपको समय रहते सतर्क कर देता है.
ये भी पढ़ें-सरकार का बड़ा एक्शन, भारत में CCTV की ये दिग्गज चाइनीज कंपनियां होंगी बैन, जानिए वजह
कितने काम का है Damini App
दामिनी ऐप न केवल बिजली गिरने की चेतावनी देता है, बल्कि सुरक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी बताता है. इसमें तूफान और बिजली कड़कने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की आसान जानकारी दी गई है. इन सुझावों को अपनाकर लोग समय रहते खुद को सुरक्षित रख सकते हैं और संभावित खतरे से बच सकते हैं.