Online Address Change Guide: आज के समय में आधार और पैन कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज हैं. बैंक अकाउंट खोलना हो, टैक्स भरना हो या सरकारी योजना का लाभ लेना हो, हर जगह इनकी जरूरत पड़ती है. इसलिए दोनों दस्तावेजों में आपकी जानकारी सही होना बहुत जरूरी है. अगर आपने नया घर लिया है या दूसरी जगह शिफ्ट हुए हैं तो सबसे पहले आधार और पैन कार्ड में अपना नया पता अपडेट करना चाहिए.अच्छी बात यह है कि अब इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे कुछ मिनटों में ऑनलाइन यह काम क र सकते हैं. सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को काफी आसान और यूजर फ्रेंडली बना दिया है.
आधार कार्ड में पता कैसे अपडेट करें
आधार में एड्रेस बदलना बहुत आसान है. आप इसे myAadhaar पोर्टल या मोबाइल ऐप सी कर सकते हैं.
जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- सबसे पहले UIDAI के myAadhaar पोर्टल पर जाएं और लॉगिन करें.
- अपना आधार नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें.
- अब Address Update के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अपना नया पता सही से भरें और वैध एड्रेस प्रूफ अपलोड करें.
- सारी डिटेल चेक करके सबमिट कर दें.
- सबमिट करने के बाद आपको एक URN नंबर मिलेगा. इससे आप अपने अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-आधार कार्ड में नाम बदलना अब नहीं होगा आसान, UIDAI ने बदल दिए ये नियम
पैन कार्ड में पता कैसे बदलें
पैन कार्ड में पता अपडेट करने का सबसे आसान तरीका आधार के जरिए e-KYC करना है.
- सबसे पहले Protean (NSDL) या UTIITSL की वेबसाइट पर जाएं.
- Change/Correction in PAN Data के ऑप्शन को चुनें.
- अपना पैन नंबर और बाकी जानकारी भरें.
- अब Aadhaar-based e-KYC का ऑप्शन चुनें.
- OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें.
- जैसे ही e-KYC पूरा होगा धार में जो आपका नया पता है वही पैन कार्ड में भी अपडेट हो जाएगा.
- आप चाहें तो फॉर्म भरकर भी अपडेट कर सकते हैं, लेकिन ऑनलाइन तरीका ज्यादा तेज और आसान है.
