PDS Grain Without Ration Card: अगर आप सरकारी राशन की दुकान पर राशन लेने पहुंचे हैं और गलती से राशन कार्ड घर पर ही भूल आए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब कवल फिजिकल राशन कार्ड साथ नहीं होने की वजह से आपको खाल हाथ वापस नहीं लौटना पड़ेगा. सरकार की डिजिटल व्यवस्था के तहत पात्र लाभार्थी बिना राशन कार्ड दिखाए भी अपना तय राशन प्राप्त कर सकते हैं.
NFSA के तहत मिलता है सब्सिडी वाला राशन
केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत देश के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुफ्त या सब्सिडी वाला खाद्यान्न उपलब्ध कराती है. राशन लेने के लिए लाभार्थियों को सरकारी राशन दुकान पर जाना होता है. कई बर जल्दबाजी में लोग अपना राशन कार्ड घर पर भूल जाते हैं. ऐसे में उन्हें डर रहता है कि बिना कार्ड के राशन नहीं मिलेगा. लेकिन डिजिटल राशन वितरण व्यवस्था के कारण ऐसी स्थिति में भी पात्र लाभार्थी अपना राशन ले सकते हैं.
आसान हुआ राशन लेना
सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड (ONOC) योजना ने राशन वितरण की प्रक्रिया को काफी आसान बनाया है. इस व्यवस्था के तहत लाभार्थियों की पहचान डिजिटल माध्यम से की जाती है और राशन वितरण को आधार से जोड़ा गया है. इसका फायदा यह है कि पात्र लाभार्थी देश के किसी भी हिस्से में मौजूद राशन दुकान से अपना खाद्यन्न प्राप्त कर सकता है. यानी नौकरी, मजदूरी या किसी दूसरे कारण से अगर कोई व्यक्ति अपने राज्य या जिले से बाहर है, तो भी उसे राशन लेने की सुविधा मिल सकती है.
राशन कार्ड भूलने पर कैसे मिलेगा राशन?
- अगर आप राशन कार्ड घर भूल गए हैं, तो राशन डीलर आपकी पहचान e-PoS मशीन के जरिए सत्यापित कर सकता है.
- इसके लिए आमतौर पर आपका आधार नंबर या राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी इस्तेमाल की जाती है.
- पहचान सत्यापन की प्रोसेस पूरी होने के बाद सिस्टम में आपके परिवार और आपके हिस्से के राशन की जानकारी दिखाई देती है.
- पात्रता की पुष्टि होने पर डीलर आपको निर्धारित मात्रा में राशन दे सकता है और वितरण की रसीद भी दी जाती है.
ऐसे होती है बायोमीट्रिक पहचान की पुष्टि
राशन दुकान पर e-PoS मशीन के जरिए लाभार्थी की पहचान का सत्यापन किया जाता है. इसके लिए फिंगरप्रिंट या उपलब्ध सुविधा के अनुसार दूसरे बायोमीट्रिक माध्यम का इस्तेमाल हो सकता है. सत्यापन सफल होने पर मशीन में परिवार और मिलने वाले राशन की जानकारी दिखाई देती है.
