Vistaar NEWS

दिवाली से पहले ICICI Bank ने ग्राहकों को दिया तोहफा, FD की ब्याज दरों में किया इजाफा, अब मिलेगा इतना ब्याज

icici bank

आईसीआईसीआई बैंक

ICICI Bank FD Rates Revised Diwali: अगर आप भी अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए बैंक FD में इन्वेस्ट करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. त्योहारों के बीच ICICI Bank ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. बैंक ने कुछ चुनिंदा FD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. इसका फायदा सामान्य ग्राहकों के साथ सीनियर नागरिकों को भी मिलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि अब कितने दिनों और सालों की एफडी पर कितना ब्याज मिलेगा.

ICICI Bank ने बढ़ाई FD की ब्याज दरें

प्राइवेट सेक्टर के ICICI Bank ने 3 करोड़ रुपये से कम की चुनिंदा FD पर ब्याज दरों में 10 बेसिस पॉइंट यानी 0.10 फीसदी तक की बढ़ोतरी किया है. यह बदलाव मुख्य रूप से लंबी अवधि की FD पर किया गया है. नई दरों के बाद सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 6.60 फीसदी और सीनियर नागरिकों को 7.20 फीसदी तक ब्याज मिलेगा. हालांकि, ब्याज की दर FD की अवधि पर निर्भर करेगी.

सामान्य ग्राहकों को कितना मिलेगा ब्याज?

बैंक ने दो साल एक दिन से तीन साल तक की FD पर ब्याज दर 6.45 फीसदी से बढ़ाकर 6.55 फीसदी कर दी है. वहीं तीन साल एक दिन से पांच साल तक की एफडी पर अब 6.60 फीसदी ब्याज मिलेगा. पहले यह दर 6.50 फीसदी था. पांच साल एक दिन से 10 साल तक की एफडी पर भी 6.60 फीसदी ब्याज दिया जाएगा. इसके अलावा, पांच साल की टैक्स सेवर एफडी पर भी ब्याज बढ़ाकर 6.60 फीसदी कर दिया गया है.

सीनियर नागरिकों को मिलेगा ज्यादा ब्याज

सीनियर नागरिकों के लिए बैंक ने दो साल एक दिन से तीन साल की FD पर ब्याज 6.95 फीसदी से बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर दिया है. वहीं तीन साल एक दिन से पांच साल की एफडी पर अब 7.20 फीसदी ब्याज मिलेगा. पांच साल एक दिन से 10 साल तक की एफडी पर 7.10 फीसदी ब्याज दिया जाएगा. पांच साल की टैक्स सेवर एफडी पर भी 7.20 फीसदी ब्याज मिलेगा.

छोटी अवधि की एफडी पर ब्याज

छोटी अवधि की FD पर सामान्य ग्राहकों को 7 से 45 दिनों के लिए 2.75 फीसदी और 46 से 90 दिनों के लिए 4 फीसदी ब्याज मिलेगी. सीनियर नागरिकों को इन अवधियों पर 3.25 और 4.50 फीसदी ब्याज दिया जाएगा.

Exit mobile version