Vistaar NEWS

ICICI Bank New Rules: 1 दिसंबर से बदल जाएंगे कैश ट्रांजैक्शन के नियम, ग्राहकों को देना होगा ज्यादा चार्ज

icici bank

ICICI बैंक का चार्ज बढ़ेगा

Cash Transaction Rules: ICICI Bank के ग्राहकों के लिए बहुत जरूरी खबर सामने आई है. बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, 1 दिसंबर से ICICI के कुछ ग्राहकों को बड़ा झटका लग सकता है. दरअसल, देश के सबसे भरोसेमंद प्राइवेट बैंकों में से एक ICICI Bank कैश निकासी और जमा की प्रक्रिया में कुछ बदलाव करने जा रहा है. इससे बैंक ग्राहकों को पहले से ज्यादा सर्विस चार्ज देना पड़ सकता है.

खबरों के अनुसार, होने वाले इस बदलाव में कैश ट्रांजैक्शन की लागत बढ़ेगी और इलेक्ट्रॉनिक डेबिट भुगतान फेल होने पर लगने वाला जुर्माना भी बढ़ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं डीटेल में कि 1 दिसंबर 2026 से ICICI Bank से जुड़े किन नियमों में बदलाव होने जा रहा है.

1 दिसंबर 2026 से क्या बदलाव होगा?

ICICI Bank ने अपने कुछ ग्राहकों के मेल पर एक मेल भेजा है, जिसमें कुछ सेविंग अकाउंट्स में कैश ट्रांजैक्शन पर लगने वाले सर्विस चार्ज में बदलाव के बारे में जानकारी दी गई थी. होने वाले नए बदलाव में बैंक फ्री लिमिट से ज्यादा होने वाले सेविंग अकाउंट कैश ट्रांजैक्शन पर चार्ज बढ़ा सकता है.

ICICI Bank की रिपोर्ट के अनुसार, बैंक द्वारा तय की गई लिमिट खत्म होने के बाद हर 1,000 रुपये पर लगने वाला शुल्क 3.50 रुपये से बढ़ाकर 4 रुपये किया जा सकता है. बैंक ने यह स्पष्ट किया है कि यह जरूरी बदलाव बैंक की ब्रांच और कैश रिसाइकलर मशीनों के जरिए कैश जमा करने पर लागू होगा.

ECS और NACH पेमेंट फेल होने पर बढ़ेगा चार्ज

वहीं ICICI Bank ECS और NACH के माध्यम से होने वाले ऑटोमैटिक पेमेंट का भी चार्ज बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. बैंक के अनुसार, अगर किसी ग्राहक का पहली बार ऑटोमैटिक पेमेंट फेल होता है, तो उसे 500 रुपये शुल्क देना होगी. वहीं अगर दूसरी और तीसरी बार पेमेंट फेल होता है, तो उसके लिए ग्राहकों को 550-550 रुपये बतौर एक्स्ट्रा फीस देनी होगी. यानी दूसरी और तीसरी बार ट्रांजैक्शन फेल होने पर 50-50 रुपये अधिक चार्ज देना होगा.

Exit mobile version