Vistaar NEWS

अगर आपको भी मिलता है PM Kisan Yojana का लाभ, तो इन योजनाओं से हो जाएंगे वंचित, जानें नियम

PM Kisan Yojana

पीएम किसान सम्मान निधि योजना

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान की आर्थिक मदद के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना लागू की है. जिसमें हर साल किसानों को आर्थिक मदद के रूप में 6,000 रुपए मिलते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि अगर कोई किसान पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा लेता है तो उसके लिए कई योजनाओं का दरवाजा बंद हो जाता है. यानी दूसरी योजनाओं के लिए अपात्र हो सकते हैं. यहां जानें वो कौन सी योजनाएं हैं, जिसका पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के बाद कोई फायदा नहीं मिलेगा.

केंद्र सरकार ने वेलफेयर स्कीम्स का एक ऐसा स्ट्रक्चर तैयार किया है, जिसमें अगर आप एक सरकारी स्कीम से कैश बेनिफिट ले रहे हैं, तो दूसरी सरकारी योजनाओं से बंचित हो जाएंगे. यानी कि आप उन योजनाओं के लिए पात्र नहीं रह पाएंगे. किसान भाइयों को ऐसी जानकारी नहीं रहती है, इसलिए वे कई योजनाओं पर फार्म भर देते हैं फिर बाद में परेशान होकर घूमते नजर आते हैं. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि कौन सी योजनाओं का लाभ नहीं लिया जा सकता है. ताकि आपका पैसा और समय दोनों बच सके.

ये भी पढ़ेंः सोना-चांदी सस्ता! सिल्वर में 8,000 रुपए की आई कमी, जानें गोल्ड का भाव

पेंशन स्कीम

अगर आप या आपके परिवार में कोई व्यक्ति सरकारी पेंशन पाता है, तो ऐसे किसान परिवार को अपात्र माना जाता है. सरकार का मानना है कि एक ही व्यक्ति को दो अलग-अलग सोशल सिक्योरिटी नेट का फायदा नहीं दिया जाएगा. अगर कोई किसान पहले से ही किसी फॉर्मल सेक्टर या ईपीएफओ (EPFO) जैसी स्कीम से जुड़ा है. तो उसे पीएम किसान की लिस्ट से बाहर रखा जा सकता है. इसके अलावा इनकम टैक्स भरने वालों को भी इस योजना से दूर रखा गया है.

नहीं मिलेगा BPL का लाभ

अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं, तो आप बीपीएल कार्ड से बंचित हो जाएंगे. या अप्लाई करने का सोच रहे हैं, तो आपका फॉर्म भी रिजेक्ट हो जाएगा. क्योंकि आप अगर किसान सम्मान निधि का फायदा ले रहे हैं, तो आप एक सक्रिय किसान हैं. इसके अलावा प्रदेश स्तर पर मिलने वाली कई योजनाओं से बंचित रह सकते हैं. साथ ही श्रमिक कॉर्ड से मिलने वाले रुपये से भी बंचित हो सकते हैं. यानी अगर आपको पीएम किसान सम्मान निधि मिलती है तो आपको कई योजनाओं से दूरी भी बनानी पड़ती है.

Exit mobile version