Gold Silver Price: सोना-चांदी सस्ता! सिल्वर में 8,000 रुपए की आई कमी, जानें गोल्ड का भाव

Gold Silver Price: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोना-चांदी की कीमत पर कमी आई है.
gold and silver

सोना-चांदी

Gold Silver Price: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सीजफायर का ऐलान होते ही सोने-चांदी की कीमत पर गिरावट दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोना-चांदी की कीमत पर कमी आई है. पिछले कई दिनों से सोना और चांदी में तेजी दर्ज की जा रही थी लेकिन आज गुरुवार, 9 अप्रैल को भारी गिरावट दर्ज की गई है. चांदी करीब 8 हजार रुपए सस्ती हुई है, तो वहीं सोने की कीमत में करीब 15,00 रुपए की कमी आई है.

पिछले दो दिनों से लगातार सोना और चांदी दोनों में तेजी देखी गई, लेकिन आज दोनों फिसल गए. गुरुवार को सोने की कीमत में करीब 2 प्रतिशत और चांदी की कीमत में करीब 3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई. एक्सपर्ट की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में सोने-चांदी की कीमतों पर काफी उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है. ऐसे में अगर कोई निवेश करने का प्लान बना रहा है, तो वह जल्दबाजी में फैसला लेने से बचे.

ये भी पढ़ेंः LPG किल्लत से मिलेगी राहत, सरकार ने तय किया नया फॉर्मूला, जानें सबसे पहले किसे मिलेगा गैस सिलेंडर

क्या है चांदी की स्थिति?

आज चांदी में करीब 3 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. जनवरी में चांदी करीब 4, 20,000 रुपए प्रति किलोग्राम कीमत को पार कर गई थी. लेकिन इसके बाद भर भराकर गिर गई. फिलहाल, अभी भी चांदी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 1,83,000 रुपए नीचे चल रही है. वर्तमान में चांदी का मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कीमत करीब 2,37,000 के आसपास चल रहा है.

सोने का भाव?

शुरुआत में करीब सोने की कीमत में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन बाद में बाजार ने अपनी चाल बदली और फिर करवट ले लिया. अब करीब 500 रुपए प्रतिग्राम सोने में गिरावट दर्ज की जा रही है. वर्तमान में सोने की कीमत करीब 1,51,000 के आसपास चल रही है, जो अपने आल टाइम हाई से करीब 42,000 रुपए कम है. जनवरी में सोने की कीमत 1,92,000 रुपए को पार कर गई थी.

ज़रूर पढ़ें