CBDT Rules For Seizure: भारत में सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि परिवार की बचत और परंपरा का भी हिस्सा है. ऐसे में अक्सर सवाल उठता है कि आखिर घर में कितनी मात्रा में सोना रखना कानूनी है और इनकम टैक्स की रेड पड़ने पर क्या इसे जब्त किया जा सकता है? ऐसे में आइए जनते हैं.
घर में सोना रखने की क्या लिमिट है?
अगर आपके पास सोना खरीदने की Legitimate Income और उसका पक्का सबूत है, तो घर में सोना रखने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है. आप अपनी सही आय से जितना चाहें उतना सोना घर में सुरक्षित रख सकते हैं, क्योंकि कानूनन इसकी मात्रा पर कोई रोक नहीं है. हालांकि, भविष्य में किसी भी पूछताछ से बचने के लिए सोने के स्रोत से जुड़े डॉक्युमेंट्स को संभालकर रखना बहुत ज़रूरी है. इसमें आपकी खरीदारी के पक्के बिल, वसीयत या विरासत के कागज़ात, और गिफ्ट डीड शामिल होने चाहिए ताकि आप जरूरत पड़ने पर अपनी संपत्ति का सही और कानूनी जरिया साबित कर सकें.
IT रेड में कितना सोना नहीं होगा जब्त?
इनकम टैक्स विभाग की सर्च के दौरान CBDT के निर्देशों के अनुसार परिवार के सदस्यों के लिए आभूषण की कुछ मात्रा को जब्त नहीं किया जाता. आम तौर पर यह सीमा है:
विवाहित महिला: 500 ग्राम तक
अविवाहित महिला: 250 ग्राम तक
परिवार के अन्य सदस्य: 100 ग्राम तक
ज्यादा सोना मिला तो क्या होगा?
अगर तय मात्रा से ज्यादा सोना मिलता है, तो अधिकारी उसके स्रोत और मालिकाना हक के बारे में पूछ सकते हैं. खरीदारी का बिल, वसीयत, विरासत के डॉक्युमेंट्स या गिफ्ट डीड जैसे प्रमाण होने पर स्थिति स्पष्ट की जा सकती है. परंपरा और सामाजिक स्थिति जैसे पहलुओं को भी परिस्थितियों के अनुसार देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें-कर्जदार की मौत के बाद कौन चुकाएगा लोन? जानिए क्या है RBI का नियम
स्रोत नहीं बताया तो भारी पड़ सकता है
अगर आप घर में रखे Extra सोने की वैध कमाई का सबूत नहीं दे पाते हैं, तो टैक्स विभाग इसे Undisclosed Income मान सकता है, जिससे आप पर भारी टैक्स और पेनल्टी लग सकती है. इस नुकसान से बचने के लिए सोने की खरीदारी के पक्के बिल, वसीयत या विरासत के कागजात और गिफ्ट से जुड़े सभी डॉक्युमेंट्स को हमेशा सुरक्षित रखना ही समझदारी है.
