Vistaar NEWS

गैस सिलेंडर खत्म होने की नो टेंशन! अब सिर्फ 4 घंटे में घर पहुंचेगा Indane Gas सिलेंडर, जानें इंडियन ऑयल की नई पहल

LPG Cylinder

एलपीजी गैस सिलेंडर

Indian Oil Express Refill Service: अक्सर देखा गया है कि LPGगैस सिलेंडर खत्म होने के बाद लोग परेशान हो जाते हैं. नया सिलेंडर लेने के लिए लोगों को या तो गैस एजेंसी जाना पड़ता है या ऑनलाइन ऑर्डर करना होता है. ऑनलाइन ऑर्डर करने पर गैस सिलेंडर कई दिनों में आता है, जबकि गैस एजेंसी जाने पर भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन अब LPG गैस सिलेंडर अचानक खत्म होने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकारी तेल कंपनी Indian Oil ने एक नई पहल की शुरुआत की है.

‘Indane XTRALITE NOW’ नाम की इस नई एक्सप्रेस डिलीवरी सुविधा की मदद से अब लोगों को ऑर्डर करने के सिर्फ चार घंटे के अंदर ही गैस सिलेंडर मिल सकेगा. खबरों के अनुसार, इ नई पहल की शुरुआत पुणे, इंदौर और कोयंबटूर में हो चुकी है. कंपनी का कहना है कि बहुत जल्द सभी इलाकों में यह सुविधा शुरू की जाएगी.

10 KG का कंपोजिट LPG सिलेंडर भी लॉन्च

इसके अलावा, इंडियन ऑयल ने इस नई पहल के साथ उपभोक्ताओं के लिए 10 किलोग्राम का कंपोजिट LPG सिलेंडर भी लॉन्च किया है. इस सिलेंडर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सामान्य एलपीजी सिलेंडर के अपेक्षा इसका वजन काफी कम है. इस सिलेंडर को उठाना और एक से दूसरी जगह ले जाना लोगों के लिए बहुत आसान होगा. कंपनी का कहना है कि यह सिलेंडर खासकर उन लोगों के लिए है, जो कम वजन उठाना चाहते हैं.

चार घंटे के अंदर LPG सिलेंडर होगी डिलीवरी

यदि कोई भी उपभोक्ता गैस सिलेंडर खत्म होने पर ऑर्डर करता है, तो ‘Indane XTRALITE NOW’ पहल के तहत उसके घर चार घंटे के अंदर एलपीजी सिलेंडर पहुंचाया जाएगा. इसके अलावा एक और सुविधा दी गई है, जिसमें ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार समय का चयन भी कर सकते हैं. इससे उन्हें उनके समय के अनुसार गैस सिलेंडर की डिलीवरी की जाएगी और ग्राहकों को लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा.

ये भ पढ़ें-मजदूरों के लिए वरदान बना ई-श्रम पोर्टल, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, मिलेंगे कई बड़े फायदे

घर बैठे एलपीजी सिलेंडर ऑर्डर करें

बत दें कि कंपनी ने ग्राहकों के लिए डिजिटल सुविधा की शुरुआत की है. अब उन्हें गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं होगी. वे घर बैठे अपने फोन से ही गैस सिलेंडर ऑर्डर कर सकते हैं, जिसके बाद उन्हें सिर्फ चार घंटे के भीतर सिलेंडर की डिलीवरी कर दी जाएगी. कंपनी का कहना है कि डिजिटल सुविधा से गैस बुकिंग में पारदर्शिता आएगी और ग्राहकों को जल्द से जल्द गैस सिलेंडर मिल सकेगा.

Exit mobile version