E20 Petrol: क्या E20 पेट्रोल से गाड़ियां हो रही खराब? जानिए सरकार का क्या कहना है

E20 petrol Safe Or Not: इंटरनेट पर लोग यह दावा कर रहे हैं कि इस तेल का उपयोग करने से गाड़ियों के इंजन जल्दी खराब हो जाते हैं और वाहन का माइलेज भी कम हो जाता है. इसके अलावा, कुछ पोस्ट में यह भी कहा जा रहा है कि इस पेट्रोल से गाड़ियों के इंश्योरेंस क्लेम पर बुरा असर पड़ता है .
E20 petrol

E20 पेट्रोल

E20 Petrol Safe Or Not: आजकल सोशल मीडिया पर E20 पेट्रोल को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही हैं. इंटरनेट पर लोग यह दावा कर रहे हैं कि इस तेल का उपयोग करने से गाड़ियों के इंजन जल्दी खराब हो जाते हैं और वाहन का माइलेज भी कम हो जाता है. इसके अलावा, कुछ पोस्ट में यह भी कहा जा रहा है कि इस पेट्रोल से गाड़ियों के इंश्योरेंस क्लेम पर बुरा असर पड़ता है और इसे तैयार करने की प्रोसेस में पानी की बर्बादी होती है. ऐसे में आइए जनते हैं कि E20 पेट्रोल से गाड़ियों पर क्या असर पड़ता है और इसको लेकर सरकार का क्या कहना है.

सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय ने क्या कहा?

पेट्रोलियम मंत्रालय ने साफ किया है कि E20 पेट्रोल गाड़ियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है. सरकार के अनुसार, सोशल मीडिया पर कही जा रही बातें वैज्ञानिक तरीके से पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं. इस तेल को बाजार में उतारने से पहले रिसर्च और टेस्ट किए जा चुके हैं और दुनिया के कई विकसित देशों में सालों से इसका सुरक्षित इस्तेमाल हो रहा है. इसलिए गाड़ी मालिकों को ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल सरकार की आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए.

क्या एथेनॉल बनाने में पानी बर्बाद होता है?

सोशल मीडिया पर अफवाह थी कि 1 लीटर एथेनॉल बनाने में 10,000 लीटर पानी बर्बाद होता है. सरकार ने इसे बिल्कुल झूठ बताया है. सच यह है कि एथेनॉल फैक्ट्रियों में 1 लीटर एथेनॉल के लिए सिर्फ 3 से 5 लीटर पानी लगता है. इस पानी को भी साफ करके दोबारा इस्तेमाल कर लिया जाता है. इसके अलावा, अब एथेनॉल मक्के से बन रहा है, जिसकी खेती में धान के मुकाबले बहुत कम पानी की जरूरत होती है.

ये भी पढ़ें-ई-रिक्शा चालकों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने BAT-BMS ऐप को प्ले स्टोर से हटाने के दिए निर्देश, लोग कर रहे थे परेशान

क्या E20 पेट्रोल की वजह से गाड़ियों में चींटियां लगती हैं?

सोशल मीडिया के कुछ वीडियो में दावा किया जा रहा था कि E20 पेट्रोल में चीनी होने के कारण चींटियां और मधुमक्खियां गाड़ियों की तरफ खिंची चली आती हैं. पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस दावे को पूरी तरह से झूठ बताया है. सरकार के अनुसार, एथेनॉल बनाने के दौरान चीनी को पूरी तरह से अलग कर दिया जाता है. इसके अलावा, तेल में कुछ ऐसे तत्व मिलाए जाते हैं जो कीड़ों को दूर रखते हैं, इसलिए पेट्रोल टैंक में चींटियां लगने की बात पूरी तरह एक अफवाह है.

ज़रूर पढ़ें