Lost Aadhaar Card: आज से समय में आधार कार्ड देश में सबसे बड़ा पहचान डॉक्यूमेंट बन चुका है. ये इतना महत्वपूर्ण हो चुका है कि इसके बिना आप कोई जरूरी काम नहीं कर सकते. लेकिन सोचिए अगर आधार कार्ड चोरी हो जाएं और उसमें आपको फोन नंबर भी लिंक न हो तो ऐसी स्थिति में आप इसे फिर से कैसे रिकवर कर पाएंगे. दरअसल कई बार ऐसा होता है कि जब हमारा आधार चोरी हो जाता है कहीं गिर जाता है या फिर गलती से छूट जाता है और खो जाता है. ऐसे में सबसे बड़ी समस्या उसको रिकवर करने में आती है.
आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है कि बिना आधार नंबर जानें और बिना मोबाइल नंबर लिंक के आप अपना आधार कार्ड कैसे रिकवर कर सकते हैं.
नीचे दिए गए प्वाइंटों में आप आसानी से समझ सकेंगे.
- क्योंकि आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है. साथ ही आपको आधार नंबर भी याद नहीं है, तो ऐसे में आप घर बैठे इसे डाउनलोड नहीं कर पाएंगे.
- आपको अपना आधार रिकवर करने के लिए एनरोलमेंट सेंटर जाना होगा.
- यहां पर आपको 28 नंबर वाला एनरोलमेंट नंबर देना होगा, ये नंबर आपको आधार बनने के समय प्राप्त होता है.
- इसके बाद यहां मौजूद कर्मचारी आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करेगा.
- आपसे कुच बेसिक डिटेल्स मांगी जा सकती है.
- इसके बाद आपको आसानी से ई-आधार उपलब्ध हो जाएगा.
- इस पूरी प्रक्रिया के लिए आपको मात्र 30 रुपये शुल्क देना होगा.
दूसरी तरफ अगर आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक है तो खुद आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते है.
यहां जानिए तरीका
- इसके लिए सबसे पहले आपको UDIAI के वेबसाइट पर जाना होगा.
- यहां पर माई आधार वाले सेक्शन पर जाए.
- इसके बाद आपको Retrieve Lost or Forgotten UID/EID पर क्लिक करना होगा.
- अब यहां मांगी गई जानकारी जैसे नाम, डेट ऑफ बर्थ, आधार से लिंक मोबाइल नंबर या फिर ईमेल आईडी दर्ज कराना होगा.
- आपको लिंक मोबाइल नंबर पर या फिर ईमेल पर एक ओटीपी आएगा.
- ओटीपी दर्ज करते ही आधार से जुड़ी हर डिटेल आपके सामने होगी.
- इसके साथ ही आपको आधारकार्ड ईमेल पर भेज दिया जाएगा.
इस प्रक्रिया के लिए आपको किसी भी तरह की फीस नही देनी हैं.
ये भी पढ़ें-इस राज्य की पुलिस ने लॉन्च की एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन, अपराधियों का सूचना देने पर 10 लाख रुपये तक का इनाम
