Vistaar NEWS

LPG Cylinder Rule: एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग के नियम बदले, अब 25 दिन में मिलेगा दूसरा सिलेंडर, जानें नया नियम

LPG

एलपीजी गैस सिलेंडर

Second Cylinder In 25 Days: LPG उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत जरूरी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने घरेलू गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है. मिडिल ईस्ट के देशों में लगतार जारी संघर्षों के बीच एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर कई जरूरी नियमों में बदलाव किए गए थे. वहीं अब सरकार ने एलपीजी गैस उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में गैस सिलेंडर रीफिल की बुकिंग के बीच 25 दिनों का समय तय कर दिया है. यानी अब उपभोक्ताओं को नया गैस सिलेंडर बुक करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.

नया नियम क्या है?

सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा बदलाव किया है. अब देशभर के सभी घरेलू गैस ग्राहकों को एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरासिलेंडर लेने के लिए कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा. पहले शहरों में यह अंतर 25 दिन था, जबकि ग्रमीण इलाकों में दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिन इंतजार करना पड़ता था. अब दोनों क्षेत्रों के लिए एक ही नियम लागू होगा.

सरकार ने नियमों में दी राहत

पेट्रोलियम मंत्रालय ने 7 सितंबर को IOCL, BPCL और HPCL के प्रमुखों को पत्र भेजकर नए नियम को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए हैं. मंत्रालय के अनुसार, मिडिल ईस्ट में तनाव और संघर्ष के चलते LPG की सप्लाई प्रभावित हुई थी. इसी वजह से ग्रामीणक्षेत्रों में सिलेंडर बुकिंग के बीच 45 दिनों का अंतर रखा गया था, ताकि मांग को नियंत्रितकरने के साथ कालाबाजारी पर भी रोक लगाई जा सके. अब LPG की सप्लाई में सुधार हुआ है और बैकलॉग भी लगभग खत्म हो चुका है, इसलिए यह पाबंदी कम कर दी गई है.

ये भी पढ़ें-राशन कार्ड वालों के लिए बड़ा अपडेट! 21 सितंबर तक कर लें ये काम, वरना 1 अक्टूबर से बंद हो सकता है अनाज

ग्रामीण उपभोक्ताओं को होगा फायदा

इस बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण इलाकों में रहने वाले LPG ग्राहकों को मिलेगा. पहले उन्हें दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए 45 दिन तकइंतजार करना पड़ता था, जिससे जरूरत के समय गैस की परेशानी होती थी. अब पूरे देश में एक समान नियम लागू होगा और ग्राहक पहला सिलेंडर बुक करने के 25 दिन बाद अपना अगला सिलेंडर बुक करा सकेंगे.

Exit mobile version