LPG Consumer Important Update: अगर आप एलपीजी गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो संभव है कि आपके मोबाइल पर भी ऑयल मार्केटिंग कंपनी की ओर से e-KYC कराने का मैसेज आया हो. कंपनियों ने सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं से 16 अगस्त 2026 तक आधार आधारित e-KYC पूरा करने की अपील की है. अगर तय समय तक e-KYC नहीं कराया जाता है, तो सब्सिडी वाली कीमत पर गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है. वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों की गैस सब्सिडी भी प्रभावित हो सकती है.
LPG सिलेंडर के दाम घटे
1 अगस्त 2026 से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटाई है. हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया.
क्यों जरूरी है e-KYC?
ऑयल कंपनियां लगातार SMS भेजकर ग्राहकों को याद दिला रही हैं कि घरेलू रेट पर LPG सिलेंडर लेने के लिए e-KYC जरूरी है. यदि 16 अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो e-KYC होने तक सिलेंडर मिलने में दिक्कत आ सकती है.
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों पर भी लागू
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत देश के 10 करोड़ से अधिक परिवार जुड़े हुए हैं. इस योजना में पात्र लाभार्थियों को हर साल चार LPG रिफिल पर 300 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. इसलिए उनके लिए भी समय पर e-KYC कराना बहुत जरूरी है.
घर बैठे ऐसे करें e-KYC
e-KYC कराने के लिए आपको कहीं ज्यादा भागदौड़ करने की जरूरत नहीं है. आप यह काम तीन तरीकों से कर सकते हैं-
- Indian Oil One App के जरिए घर बैठे.
- अपने एलपीजी गैस एजेंसी पर जाकर.
- गैस सिलेंडर की डिलीवरी करने वाले कर्मचारी के माध्यम से.
ये भी पढ़ें-भारी सिलेंडर की झंझट खत्म! 10 किलो का हल्का LPG सिलेंडर लॉन्च, जानें कैसे करें ऑर्डर
ऑयल कंपनियों ने क्या कहा?
ऑयल कंपनियों ने साफ कहा है कि 16 अगस्त 2026 तक e-KYC पूरा नहीं करने पर प्रोसेस पूरी होने तक ग्राहक घरेलू दर पर एलपीजी सिलेंडर लेने के पात्र नहीं रहेंगे. इसलिए समय रहते यह जरूरी काम पूरा कर लेना ही बेहतर होगा.
