IndiGo Flight Fire Incident: अगर आप भी मोबाइल की बैटरी खत्म होने के बाद पावर बैंक का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल के पावर बैंक को फ्लाइट्स में ले जाने पर बैन लगा दिया है. यानी कि अब यह पावर बैंक उड़ान के दौरान नहीं लिया जा सकेगा. अगर आपके पास भी इस कंपनी का पावर बैंक है, तो जरूर ध्यान रखें.
DGCA ने क्यों किया बैन?
DGCA ने यह फैसला पावर बैंक में आग लगने की वजह से लिया. दिल्ली से चेन्नई जा रही फ्लाइट के अंदर एक व्यक्ति पावर बैंक लेकर बैठा था. अचानक उसमें आग लग गई. जिसकी वजह से फ्लाइट को ही हैदराबाद डॉयवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. इस घटना के बाद DGCA अपने ऊपर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता. इसलिए बैन लगा दिया है. इसलिए पावर बैंक लेते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें.
पावर बैंक खरीदते समय इन चीजों का रखें ध्यान
अगर आप पावर बैंक खरीदने की सोच रहे हैं तो कोशिश करें कि किसी अच्छी कंपनी का ही खरीदें. क्योंकि सस्ते पावर बैंक की कोई गारंटी नहीं होती. सस्ते के चक्कर में खरीद तो लेते हैं, लेकिन बाद में पछतावा के अलावा कुछ नहीं रहता. इसके साथ ही हमेशा सही केवल और चार्जर का इस्तेमाल करें. नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ेंः वॉट्सऐप ला रहा है कमाल का फीचर, अब मैसेज ऑटोमैटिक होगा सेंड, जानें कैसे करेगा काम
कैसे करें इस्तेमाल?
पावर बैंक का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि उस पर धूप और ज्यादा गर्मी का असर नहीं पड़े. अक्सर कार के डैशबोर्ड में रखकर लोग भूल जाते हैं और फिर जब इसका इस्तेमाल करें तो ब्लास्ट हो जाता है. इसलिए जोखिम से बचने के लिए वातावरण जरूर देंखे. इसके अलावा जब पावर बैंक ज्यादा पुराना हो जाए या कहीं से टूट जाए, फूलने लगे, तो उसका उपयोग करना बंद कर दें. नहीं तो जोखिम बढ़ सकता है.
