नौकरीपेशा लोगों के PF को लेकर बदला नियम, अब शेयर बाजार में भी लगेगा आपकी बचत का पैसा

PF New Rule Stock Market: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने छूट प्राप्त कंपनियों और संस्थानों के पीएफ ट्रस्ट के लिए नया निवेश पैटर्न जारी किया है. इसके अनुसार, अब ये ट्रस्ट अपने कुल पीएफ फंड का 5 से 15 प्रतिशत हिस्सा शेयर बाजार में निवेश कर सकेंगे.
EPFO new rule

EPFO नया नियम

PF Money Stock Market: नौकरी करने वाले लोगों की सैलरी से हर महीने PF यानी प्रोविडेंट फंड का पैसा कटता है. यह राशि कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित रखने और रिटायरमेंट के बाद आर्थिक जरूरतें पूरी करने में मदद करती है. अब सरकार ने पीएफ से जुड़े निवेश नियमों में बदलाव किया है. नए नियमों के तहत कुछ कंपनियों के पीएफ ट्रस्ट कर्मचारियों के जमा फंड का एक हिस्सा शेयर बाजार में भी लगा सकेंगे.

PF के पैसे को लेकर सरकार का नया फैसला

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने छूट प्राप्त कंपनियों और संस्थानों के पीएफ ट्रस्ट के लिए नया निवेश पैटर्न जारी किया है. इसके अनुसार, अब ये ट्रस्ट अपने कुल पीएफ फंड का 5 से 15 प्रतिशत हिस्सा शेयर बाजार में निवेश कर सकेंगे. हालांकि, इसके लिए सरकार ने निवेश की सीमा और कुछ जरूरी शर्तें भी तय की हैं.

कहां-कहां निवेश कर सकेंगे PF ट्रस्ट?

  • नए नियमों के अनुसार, पीएफ ट्रस्ट अपने फंड का 45 से 65 प्रतिशत हिस्सा सरकारी Securities में और 35 से 45 प्रतिशत तक डेट इंस्ट्रूमेंट्स में लगा सकेंगे.
  • वहीं शेयर बाजार में निवेश के लिए भी कंपनियों का चयन तय मानकों के आधार पर करना होगा.
  • ट्रस्ट BSE और NSE पर लिस्टेड उन्हीं कंपनियों के शेयर खरीद सकेंगे, जिनका मार्केट कैप कम से कम 5,000 करोड़ रुपये है.
  • इसके अलावा सेंसेक्स और निफ्टी-50 से जुड़े ETF और इंडेक्स फंड में भी इन्वेस्ट किया जा सकेगा.

क्या सभी कर्मचारियों के PF पर पड़ेगा असर?

इस बदलाव का फायदा या असर हर पीएफ खाताधारक पर नहीं पड़ेगा. नए नियम केवल उन कंपनियों और संस्थानों के पीएफ ट्रस्ट पर लागू होंगे, जिन्हें अपने कर्मचारियों का पीएफ खुद मैनेज करने की अनुमति मिली हुई है. यानी सामान्य EPFO खाताधारकों के लिए यह नियम नहीं बनाया गया है.

इन्वेस्ट के लिए मानने होंगे ये नियम

सरकार ने पीएफ ट्रस्ट को निवेश के दौरान जोखिम का उठाने और फंड को अलग-अलग जगह लगाने के निर्देश दिए हैं. किसी एक कंपनी या सेक्टर में पूरी राशि निवेश नहीं की जा सकेगी. इसके अलावा निवेश प्रबंधन का खर्च कम रखने और सभी लेनदेन में पारदर्शिता बनाए रखना भी जरूरी होगा..

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें