Kisan Credit Card Online: मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के किसानों के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है. अगर आप भी एमपी के किसान हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. दरअसल, एमपी सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए किसान क्रेडिट कार्ड यानी KCC की प्रक्रिया को और आसन कर दिया है. सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल लॉन्च करी दिया है, जिससे अब नया किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए सरकारी ऑफिस या किसी बड़े अधिकारी के पास बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी और किसान घर बैठे ही आसानी से किसान क्रेडिट कार्ड बना सकेंगे. सरकार का मानना है कि इस नई डिजिटल सुविधा से पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों का काम आसान हो जाएगा.
किसान क्रेडिट कार्ड से क्या लाभ मिलता है
किसान क्रेडिट कार्ड किसानों की आर्थिक तंगी को दूर करने में मदद करता है. खेती से जुड़े किसी भी काम के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लिया जा सकता है. इसकी खास बात यह है कि प्रदेश के किसानों को बहुत कम ब्याज दर पर लोन मिल जाता है. किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए लिए गए लोन से किसान बीज, कीटनाशक, कृषि उपकरण और अन्य कृषि सामग्री खरीद सकते हैं.
नया पोर्टल कैसे काम करता है
बता दें कि सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए इस नई डिजिटल सेवा की शुरुआत की है. किसान इस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन का स्टेटस व योजना से जुड़ी अन्य जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं. इससे किसानों को सरकारी ऑफिस और CSC सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.
ये भी पढ़ें-फसल खराब होने पर किसानों को मिलेगा मुआवजा, 72 घंटे के अंदर दें नुकसान की सूचना, जानें पूरी प्रोसेस
घर बैठे किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनाएं?
- सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर पर जनसमर्थ पोर्टल ओपन करें या कृषि से जुड़ा सरकारी ऐप डाउनलोड करें.
- होमपेज पर जाने के बाद किसान क्रेडिट कार्ड यानी KCC वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
- अब अपनी पात्रता चेक करें और फॉर्म में नाम, मोबाइल नंबर और खेती से जुड़ी जानकारी भरें.
- फॉर्म में जमीन का रकबा और आप कौन सी फसल उगाते हैं, यह जानकारी भी दर्ज करें.
- इसके बाद आधर कार्ड, पैन कार्ड और जमीन के कागज जैसे खसरा-खतौनी की फोटो अपलोड करें.
- सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें.
- फॉर्म जमा होते ही आपको एक रसद नंबर मिलेगा जिससे आप आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं.
