Vistaar NEWS

सिर्फ 5 रुपये में मिल रहा नया बिजली कनेक्शन, MP के 83 हजार से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ, जानें कैसे करें आवेदन

MP Electricity Connection Scheme

सिर्फ पांच रुपए में नया बिजली कनेक्शन कराएं

मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में सस्ती और आसान बिजली सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की विशेष योजना लगातार आगे बढ़ रही है. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दिसंबर 2024 में शुरू की गई 5 रुपए में नया घरेलू बिजली कनेक्शन योजना का लाभ अब तक 83,936 से अधिक लोगों को मिल चुका है. इस योजना से गांवों में रहने वाले परिवारों के लिए बिजली कनेक्शन लेना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है. ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलने से लोग घर बैठे ही आवेदन कर पा रहे हैं.

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, आवेदन मिलने के बाद आवश्यक जांच और दस्तावेजों की प्रोसेस पूरी की जाती है. इसके बाद उपभोक्ता के घर तक नया बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है. इससे लोगों को बार-बार बिजली ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ती और समय की भी बचत होती है.

योजना का लाभ सबसे ज्यादा किन क्षेत्रों को मिला

इस योजना का सबसे अधिक फायदा भोपाल और ग्वालियर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में देखने को मिला है. कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक, भोपाल रीजन के 8 जिलों के 9,305 गांवों में कुल 55,878 लोगों को 5 रुपए में नया बिजली कनेक्शन दिया गया है. वहीं ग्वालियर रीजन के 8 जिलों के 7,284 गांवों में 28,058 ग्रामीण परिवार इस योजना से लाभान्वित हुए हैं.

नए बिजली कनेक्शन के लिए कैसे करें आवेदन?

ये भी पढ़ें-कोटेदार की मनमानी से हैं परेशान? यहां करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

सहायता के लिए कहां संपर्क करें?

Exit mobile version