New Year 2026: नया साल 2026 शुरू हो गया है. नए साल के पहले दिन ही देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहे. वहीं, जनवरी का महीना अपने साथ कई छुट्टियां लाया है. यानी इस महीने कई दिन बैंक बंद रहेंगे. अगर आपको भी बैंक का कोई काम है तो तुरंत कैलेंडर में डेट मार्क कर लें कि इस महीने कब-कब बैंक बंद रहेंगे.
शनिवार-रविवार की छुट्टी की लिस्ट
देशभर में बैंक हर रविवार तथा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. सबसे पहले जानिए की जनवरी 2026 में कब-कब शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहेंगे.
- 4 जनवरी 2026 (रविवार): पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
- 10 जनवरी 2026 (दूसरा शनिवार): पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
- 11 जनवरी 2026 (रविवार): पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
- 18 जनवरी 2026 (रविवार): पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
- 24 जनवरी 2026 (चौथा शनिवार): पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
- 25 जनवरी 2026 (रविवार): पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
जनवरी महीने की छुट्टियां
देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग त्योहारों पर बैंक की छुट्टियां रहती हैं. देखें लिस्ट-
- 1 जनवरी 2026: नव वर्ष दिवस/गान-न्गई के कारण आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे
- 2 जनवरी 2026: नए साल का जश्न/मन्नम जयंती के कारण आइजोल, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे
- 3 जनवरी 2026: हजरत अली जन्मदिन के कारण लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे
- 12 जनवरी 2026: स्वामी विवेकानंद जयंती के कारण कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे
- 14 जनवरी 2026: मकर संक्रांति/माघ बिहू के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और ईटानगर में बैंक बंद रहेंगे
- 15 जनवरी 2026: उत्तरायण पुण्यकाल/पोंगल/माघे संक्रांति/मकर संक्रांति के कारण बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे
- 16 जनवरी 2026: तिरुवल्लुवर दिवस के कारण चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे
- 17 जनवरी 2026: उझावर थिरुनाल के कारण चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे
- 23 जनवरी 2026: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती/सरस्वती पूजा (श्री पंचमी)/वीर सुरेंद्रसाई जयंती/बसंत पंचमी के कारण अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे
- 26 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस के कारण देशभर के सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे
