Online Shopping Tips: ऑनलाइन शॉपिंग में न करें ये गलतियां, इन ट्रिक्स से हर सामान पर पाएं सबसे बड़ी छूट
ऑनलाइन शॉपिंग टिप्स
Save More While Shopping: अगर आप अमेज़न या फ्लिपकार्ट जैसी वेबसाइटों से सेल में खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो यह बात आपके काम की है. त्योहारों के इस मौसम में ऑनलाइन सेल और बढ़ने वाली है, जहां कंपनियां सबसे सस्ती कीमत और भारी डिस्काउंट के बड़े-बड़े दावे करती हैं. लेकिन कई बार ये दावे झूठे होते हैं और सामान सेल से पहले वाले दाम पर ही मिल रहा होता है. इसलिए, हम आपको कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप डिस्काउंट का असली सच खुद पता लगा सकते हैं.
प्राइस हिस्ट्री जरूर करें चेक
सेल में कंपनियों के बड़े डिस्काउंट वाले स्टिकर या दावों पर आंख बंद करके भरोसा न करें. कोई भी सामान खरीदने से पहले उसकी ‘प्राइस हिस्ट्री’ जरूर चेक करें, जिससे आपको पता चल जाएगा कि पिछले 3 या 6 महीनों में वह सामान असल में कितना सस्ता बिका है. इसके लिए आप क्रोम ब्राउज़र के एक्सटेंशन या दूसरे मोबाइल ऐप्स की मदद ले सकते हैं. इससे आप आसानी से जान पाएंगे कि सेल में मिल रहा रेट सच में फायदेमंद है या नहीं.
सिर्फ एक प्लेटफॉर्म से शॉपिंग न करें
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय हमेशा समझदारी दिखाएं और कोई भी सामान सिर्फ एक वेबसाइट से न खरीदें. किसी भी प्रोडक्ट को फाइनल करने से पहले अमेज़न, फ्लिपकार्ट और उस सामान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उसकी कीमत की तुलना जरूर करें. ऐसा करने से आपको पता चल जाएगा कि कौन सा प्लेटफॉर्म सबसे सस्ता दे रहा है, क्योंकि अलग-अलग वेबसाइट्स पर एक ही सामान के दाम अलग हो सकते हैं. इस छोटी सी रिसर्च से आप अपने पैसे बचा सकते हैं और आपको सबसे बेहतरीन डील मिल सकती है.
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय जल्दीबाजी न करें
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कभी भी जल्दबाजी न करें और सामान खरीदने के लिए थोड़ा समय निकालकर चलें. ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर प्रोडक्ट्स की कीमतें अक्सर बदलती रहती हैं, इसलिए बंपर डिस्काउंट पाने के लिए थर्ड-पार्टी ऐप्स या टूल्स की मदद से ‘प्राइस ड्रॉप अलर्ट’ सेट कर लें. जैसे ही आपकी पसंद के सामान की कीमत सबसे कम होगी, यह टूल तुरंत आपको मैसेज भेज देगा. समय रहते प्लानिंग करने से आप सेल खत्म होने के बाद भी मिलने वाले बेस्ट ऑफर्स और भारी छूट का पूरा फायदा उठा पाएंगे.