Vistaar NEWS

Paytm का नया Split Bills फीचर लॉन्च, अब दोस्तों के साथ खर्च बांटना हुआ आसान, जानें कैसे करता है काम

Paytm New Features

paytm का नया फीचर

Easy Shared Expense Settlement Tool: डिजिटल पेमेंट ऐप Paytm ने अपने यूजर्स के लिए Split Bills नाम का नया फीचर लॉन्च किया है. फ्रेंडशिप डे से पहले आए इस फीचर की मदद से दोस्त, रिवार या किसी भी ग्रुप के लोग अपने शेयर खर्चों का आसानी से हिसाब रख सकते हैं. चाहे ट्रिप हो, रेस्टोरेंट का बिल, शॉपिंग या कोई दूसरी ग्रुप एक्टिविटी अब खर्च बांटना और उसका रिकॉर्ड रखना पहले से आसान हो जाएगा.

एक ही जगह मिलेगा पूरे खर्च का हिसाब

Paytm का कहना है कि Split Bills फीचर में यूजर नया ग्रुप बना सकता है और उसमें जितने चाहे उतने शेयर खर्च जोड़ सकता है. इसके लिए कोई एक्स्ट्रा फीस या लिमिट नहीं है. खर्च को सभी लोगों में बराबर बांटा जा सकता है. तय पैसों के अनुसार बांटा जा सकता है या जरूरत के हिसाब से अलग-अलग हिस्से भी तय किए जा सकते है. ऐप में हर सदस्य का हिस्सा, कुल खर्च, बाकी पेमेंट एक ही जगह दिखाई देंगी.

Paytm UPI से तुरंत कर सकेंगे पेमेंट

इस फीचर के जरिए बकाया पैसा सीधे Paytm UPI से चुकाई जा सकती है. पेमेंट करते समय पैसा और जिस व्यक्ति को पैसे भेजने हैं, उसकी जानकारी अपने-आप भर जाती है. इससे पैसे भेजने में समय कम लगता है और गलती की संभावना भी घट जाती है. अगर किसी ने अभी तक अपना हिस्सा नहीं दिया है, तो उसे ऐप से ही रिमाइंडर भी भेजा जा सकता है.

ये भी पढ़ें-UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, पेमेंट करने पर अब नहीं दिखेगा पूरा मोबाइल नंबर, जानिए NPCI का नया नियम

ऐसे इस्तेमाल करें Split Bills फीचर

Exit mobile version