Court Orders Paytm Bank Shutdown: अगर आप भी Paytm Payments Bank का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. दरअसल, हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिससे ग्राहकों को बहुत बड़ झटका लगा है. RBI की कार्रवाई के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने पेटीएम पर एक्शन लेते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) को बंद करने का आदेश दिया है. यानी अब ग्राहक PPBL का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.अब ऐसे में कई यूजर्स के मन में यह सवाल है कि उनके बैंक खाते या वलेट में जमा राशि का क्या होगा. क्या उन्हें यह राशि वापस मिलेगी या नहीं.
हाई कोर्ट ने PPBL बंद करने का दिया आदेश
RBI ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट ने 8 जुलाई 2026 को बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट के तहत आदेश जारी करते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक को पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया था. जानकारी में आगे बताया गया कि हाई कोर्ट ने SBI पूर्व चीफ जनरल मैनेजर (CGM) गिरिकुमार एम. नायर को पेटीएम पेमेंट्स बैंक का ऑफिशियल लिक्विडेटर (Official Liquidator) नियुक्त किया है.
बैंक या वॉलेट में जमा राशि मिलेगी या नहीं
पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद होने के बाद लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या बैंक में जमा राशि वापस नहीं मिलेगी. इसके अलावा, सुरक्षा को लेकर भी उनके मन में कई सवाल उठ रहे हैं. जानकारी के अनुसार, ऑफिशियल लिक्विडेटर (Official Liquidator) की नियुक्ति इसलिए की गई है ताकि जिन-जिन ग्राहकों का पैसा बैंक या वॉलेट में जमा है, उन्हें सुरक्षित तरीके से उनके पैसे वापस मिल सकें.
Wallet और Fastag में जमा राशि का क्या होगा?
बता दें कि RBI ने साल 2024 के जनवरी और फरवरी महीने में एक आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि कोई भी यूजर वॉलेट और फास्टैग (FASTag) में नए पैसे न डाले. इसको लेकर आरबीआई ने पूरी तरह से रोक लगा दी थी. वहीं अगर आपके पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खाते या वॉलेट में पैसे बचे हैं, तो इन्हें लिक्विडेशन प्रोसेस के तहत वापस पाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें-क्या 25 अगस्त से भारत में बैन होगा इंस्टाग्राम? जानिए PIB ने वायरल पोस्ट को लेकर क्या कहा
Paytm UPI चलेगा या बंद होगा?
पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर हुई इस कार्रवाई से पेटीएम यूजर्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है. पेटीएम ऐप और इसकी UPI सेवाएं पहले की तरह ही काम करते रहेंगी. दरअसल, पेटीएम की पैरेंट कंपनीअब स्टेट बैंक, HDFC, Axis और ICICI जैसे दूसरे बैंकों के साथ मिलकर अपनी UPI सर्विस चला रही है. इस वजह से थर्ड-पार्टी यूपीआई पेमेंट पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
