Vistaar NEWS

Petrol-Diesel Price: 172% तक बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, क्या भारत में भी होगा महंगा?

petrol and diesel prices

पेट्रोल-डीजल

Petrol-Diesel Price: अमेरिका-ईरान और इजरायल के बीच शुरू जंग के लिए भले ही कुछ दिनों के लिए सीजफायर का ऐलान हो गया है. लेकिन आम आदमी के लिए अभी भी राहत मिलते नहीं दिखाई दे रही है. क्रूड-ऑयल की कीमतें आसमान छू रही हैं. कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमत पर भारी उछाल देखने को मिला है. हालांकि, अभी भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है. लेकिन लोगों के बीच चर्चा है कि 5 राज्यों के चुनावी परिणाम आने के बाद दाम बढ़ाए जा सकते हैं. अब देखना यह होगा कि चुनावी परिणाम के बाद सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखती है या फिर बढ़ाने पर फोकस करती है.

किन देशों में कितने बढ़े दाम?

Globalpetrolprices.com के डेटा के मुताबिक, कई देशों में पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं. जिसमें सबसे अधिक फिलीपींस में 172%, लाओस-169%, म्यामांर-161.4%, मलेशिया-124.7%, न्यूजीलैंड-89.9%, यूएई-86.1%, कंबोडिया-84%, लेबनान-80.5%, वियतनाम-77.9% और ऑस्ट्रेलिया में 65.3% पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं.

क्यों बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की असली वजह क्रूड ऑयल है. क्योंकि जंग शुरू होने के बाद कच्चे तेल की कीमत आसमान छूने लगी हैं, जिसका पूरा असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा है. 28 फरवरी को जहां क्रूड ऑयल की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल रही, जो बढ़कर 111 डॉलर तक पहुंच गई. हालांकि, सीजफायर की घोषणा के बाद क्रूड ऑयल की कीमत में कमी आई, लेकिन अभी भी क्रूड ऑयल पर दबाव बना हुआ है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सबसे ज्यादा प्रभाव छोटे देशों पर पड़ा है. लेकिन अगर कुछ और दिनों तक हालात ऐसे ही रहे, तो वैश्विक बाजार में भी दाम बढ़ सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः AC बंद करते ही कमरा हो जाता है गर्म? जानें कैसे रखें ठंडा

क्या भारत में भी बढ़ेंगे दाम?

क्रूड ऑयल की कीमत भले ही दोगुने की करीब पहुंच गई थी, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा. हालांकि, लोगों के बीच में चर्चा है कि 5 राज्यों के चुनाव की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं. चुनाव खत्म होते ही कीमतों में उछाल आएगा.

Exit mobile version