AC बंद करते ही कमरा हो जाता है गर्म? जानें कैसे रखें ठंडा

Room Cooling Tips: AC बंद करते ही रूम तुरंत गर्म हो जाता है. ऐसा क्यों होता है और क्या करें कि एसी बंद करने के बाद भी कमरा काफी देर तक ठंडा रहे. यहां जानें.
Room Cooling Tips

एसी बंद होने के बाद भी रूम को कैसे रखें ठंडा

Room Cooling Tips: आज गर्मी सिर्फ शहरों भर में नहीं, बल्कि गांवों में भी इतनी भीषण पड़ने लगी है कि बिना एसी के काम नहीं चलता. दिनभर एसी चलाते हैं, तो बिल का भी भार बढ़ जाता है. इसलिए कुछ लोग थोड़ी देर के लिए बंद भी कर देते हैं. अक्सर देखने को मिलता है कि एसी बंद होते ही पूरा कमरा गर्म हो जाता है. यहां जानते हैं, ऐसा क्यों होता है और क्या करें कि एसी बंद करने के बाद भी कमरा काफी देर तक ठंडा रहे.

दरअसल, कमरे की दीवारें, फर्श और फर्नीचर जो पूरे दिन गर्मी को सोख लेते हैं और एसी के बंद होते ही उनकी गर्मी से रूम फिर से गर्म हो जाता है. इसीलिए एसी बंद करते ही रूम तुरंत गर्म हो जाता है. जानें इससे बचाव के कारण.

दरवाजे खिड़कियां बंद रखें
अगर एसी चल रही है तो कमरा बंद रखें, इससे न तो बाहर की गर्मी आएगी और न ही अंदर की ठंडी बाहर जाएगी. ऐसा करने से कमरा काफी देर तक गर्म रहेगा.

पंखे का सही उपयोग
कमरे के अंदर चल रही एसी को बंद करते हैं, तो तुरंत ही पंखा चालू कर दें. इससे पूरे रूम में ठंडक फैल जाएगी.

ये भी पढे़ंः सबको भोजन लेना होगा या किसी को नहीं मिलेगा, रेलवे ने ट्रेन में खाने को लेकर बदला नियम

पर्दे का सही उपयोग
दिन में बाहर की धूप बहुत तेज आती है, जिसकी वजह से कमरा गर्म हो जाता है. ऐसे में मोटे पर्दे या ब्लैकआउट का कर्टेन्स लगाएं. इससे हवा अंदर बाहर नहीं होगी और कमरा काफी देर तक ठंडा रहेगा.

छत को रखें ठंडा
गर्मी से बचने के लिए छत को ठंडा रखें. ऐसे में अगर एसी बंद भी हो जाती है, तो रूम काफी देर तक ठंडा रहेगा.

रूम में लगाएं पौधे
रूम में पौधे लगाने से नेचुरल ठंडक मिलती है. और कमरा फ्रेश रहता है. इसलिए एसी बंद करने के बाद भी कमरा काफी देर तक ठंडा रहता है.

ज़रूर पढ़ें