Petrol-Diesel Rate: LPG के बाद अब बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम ? जानें आज का रेट

Petrol-Diesel Rate: पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर बताई कि भविष्य में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. यानी पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की प्रबल संभावना है.
Petrol-Diesel Rate

पेट्रोल-डीजल

Petrol-Diesel Rate: देश में 1 मई को तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है. इसके साथ ही 5 किलोग्राम वाले छोटू सिलेंडर भी महंगा हो गया है. गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद लोगों के मन में अब एक ही सवाल पैदा हो रहा है कि क्या पेट्रोल-डीजल के भी दाम बढ़ जाएंगे. हालांकि तेल-गैस कंपनियों ने अभी तक पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ाने के लिए कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन जिस प्रकार से कच्चे तेल की कीमत लगातार बढ़ती ही जा रही है. उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पेट्रोल-डीजल के भी दाम बढ़ सकते हैं.

मिडिल ईस्ट जंग की वजह से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें काफी तेजी से बढ़ी हैं. लेकिन देश में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत पर कोई बदलाव नहीं किया, जिसकी वजह से कंपनियों का घाटा बढ़ता ही जा रहा है. अगर कंपनियां घाटे की भरपाई करेंगी, तो उन्हें कीमत बढ़ानी ही होगी. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर बताई कि भविष्य में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. यानी पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की प्रबल संभावना है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी कच्चे तेल की कीमत

एलपीजी के बाद अब आम लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का डर सता रहा है. क्योंकि इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल की कीमत करीब 125 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई थी, हालांकि उसके बाद हल्की की गिरावट आई, लेकिन इसके बाद भी कीमत करीब 115 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर है. कच्चे तेल के बढ़ने की वजह सिर्फ और सिर्फ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का बंद होना है.

ये भी पढ़ेंः EVM से छेड़छाड़ की शिकायतों के बाद 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग, 4 मई को आयेंगे नतीजे

डीजल में 100 रुपए प्रति लीटर का नुकसान

पिछले सप्ताह ही पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 20 रुपए और डीजल पर करीब 100 रुपए प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है. फिलहाल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. अब देखना होगा कि सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर क्या कदम उठाती हैं. दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर है. सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव अलग होते हैं. इसलिए पेट्रोल-डीजल भरवाते समय अपने शहर का रेट जरूर चेक करें.

ज़रूर पढ़ें