Bengal Election Repolling: EVM से छेड़छाड़ की शिकायतों के बाद 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग, 4 मई को आयेंगे नतीजे
बंगाल में 15 बूथों पर दोबारा मतदान शुरू
Bengal Election Repolling: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है. लगातार मिल रही शिकायतों के बीच चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया है. आज शनिवार, 2 मई 2026 को दो विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है. चुनाव आयोग ने यह आदेश जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 58(2) के तहत दिया है.
चुनाव आयोग ने जिन दो विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग कराने का फैसला लिया है. वहां काफी तनावपूर्ण स्थिति रही. मौजूदा हालात को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. हजारों की तादात में जवानों को तैनात किया गया है. चुनाव आयोग से सत्ता दल टीएमसी ने शिकायत की थी, जिसके बाद आयोग ने दोबारा चुनाव कराने का फैसला लिया.
#WATCH दक्षिण 24 परगना (पश्चिम बंगाल): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर फिर से मतदान हो रहे हैं। लोग मतदान करने के लिए मतदान केंद्र के बाहर खड़े दिखे।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2026
वीडियो मतदान केंद्र हरिदेवपुर प्राथमिक… pic.twitter.com/vwKVln0ueB
मतदाताओं में खासा उत्साह
दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों और डायमंड हार्बर के 4 बूथों पर फिर से मतदान हो रहे हैं. सुबह 7 बजे से ही मतदान के लिए लोगों की लंबी लाइनें लगी हैं. अधिकारियों के अनुसार, मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. पुनर्मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ेंः HC On SC-ST Act: अपमान की मंशा के बिना जाति से बुलाना अपराध नहीं, हाई कोर्ट ने दिए कार्यवाही रद्द करने के आदेश
15 से ज्यादा बूथों पर होना चाहिए पुनर्मतदान: सुवेंदु
पुनर्मतदान पर पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “मगरहाट पश्चिम में जो हुआ, उसका स्वागत है. डायमंड हार्बर और पूरे फाल्टा क्षेत्र में और अधिक बूथों पर पुनर्मतदान होना चाहिए था. एक प्रणाली और प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है. हम चुनाव आयोग का सम्मान करते हैं.”