Vistaar NEWS

PhonePe यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब बिना PIN के कर सकेंगे 5000 रुपये तक का पेमेंट, जानिए नया फीचर

phone pe

फोनपे (सोर्स- सोशल मीडिया)

PhonePe New Feature Update: आजकल भारत में डिजिटल पेमेंट का बोलबाला है और UPI लोगों की पहली पसंद बन गया है. चाहे घर का राशन लेना हो या टैक्सी का किराया देना हर छोटा-बड़ा भुगतान अब मोबाइल से ही होता है. इसी बढ़ते चलन को देखते हुए PhonePe ने एक खास सुविधा शुरू की है, जिससे अब आपको हर छोटे ट्रांजैक्शन के लिए बार-बार UPI पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे पेमेंट करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा.

क्या है नया फीचर?

कंपनी ने अब बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का ऑप्शन दिया है, जिससे आप फिंगरप्रिंट या फेस से पहचान कराकर पेमेंट कर सकेंगे. यह नया फीचर भुगतान को पहले से अधिक आसान और सुरक्षित बनाने के लिए लाया गया है, ताकि आपको सार्वजनिक जगहों पर पिन (PIN) डालने की असुरक्षा या उसे भूलने का डर न रहे. फिलहाल यह सुविधा 5 हजार तक के ट्रांजैक्शन के लिए और मुख्य रूप से एंड्रॉयड फोंस पर उपलब्ध है.

क्या आईफोन में भी यह फीचर उपलब्ध है?

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 5 हजार से अधिक के बड़े ट्रांजैक्शन के लिए अब भी UPI पिन डालना अनिवार्य होगा. कंपनी का मानना है कि इस नए फीचर से पेमेंट के दौरान होने वाली रुकावटें कम होंगी और यूजर्स तेजी से भुगतान कर सकेंगे. वर्तमान में यह सुविधा केवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसे आईफोन (iOS) यूजर्स के लिए भी शुरू किया जाएगा.

PhonePe के न्यू फीचर का इस्तेमाल कैसे करें?

ये भी पढ़ें-बैंक लॉकर से चोरी हो जाए सोना तो कौन भरेगा नुकसान? जानें पूरी डिटेल

Exit mobile version