Vistaar NEWS

दिवाली पर सिर्फ 11 रुपये में मिलेगा 25 हजार का कवर, PhonePe ने लॉन्च किया पटाखा इंश्योरेंस

PhonePe

PhonePe से पाएं दिवाली इंश्योरेंस

PhonePe: दिवाली पर पटाखे जलाते समय होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए PhonePe ने खास इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किया है. इस योजना के तहत सिर्फ 11 रुपये या 21 रुपये खर्च करके 25,000 रुपये तक का कवर पाया जा सकता है. कंपनी ने आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस (ABHI) के साथ मिलकर लगातार तीसरे साल यह सुविधा शुरू की है. आइए जानते हैं इस इंश्योरेंस के फायदे, कीमत और इसे खरीदने का तरीका.

क्या है PhonePe का पटाखा इंश्योरेंस?

PhonePe का यह एक मौसमी माइक्रो-इंश्योरेंस प्लान है, जिसे दिवाली के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसका उद्देश्य पटाखों से चोट लगने या दूसरे हादसे होने पर परिवार को आर्थिक सहायता देनी है. इस पॉलिसी में अस्पताल में भर्ती होने, डे-केयर इलाज और दुर्घटना में मृत्यु होने पर आर्थिक कवर मिलता है.

परिवार को मिलेंगे ये फायदे

पटाखों से हुए हादसे में 24 घंटे से ज्यादा अस्पताल में भर्ती होने पर 25,000 रुपये तक के इलाज का खर्च कवर किया जाएगा. वहीं 24 घंटे से कम समय में होने वाले पात्र डे-केयर इलाज और छोटी सर्जरी के लिए भी 25,000 रुपये तक का कवर उपब्ध है. इन दोनों सुविधाओं में पॉलिसीधारक, उनके पति या पत्नी और अधिकतम दो आश्रित बच्चे शामिल हैं.

अगर पटाखों से हुए हादसे में मुख्य पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो परिवार को 25,000 रुपये की एकमुश्त राशि मिलेगी.

11 और 21 रुपये में कौन सा प्लान मिलेगा

PhonePe ने ग्राहकों के लिए दो ऑप्शन रखे हैं. 21 रुपये वाला प्लान 15 अक्टूबर से उपलब्ध है और खरीदने की तारीख से 30 दिनों तक वैध रहता है. इसकी बताई गई वैधता 14 नवंबर तक है. वहीं 11 रुपये वाला प्लान 5 नवंबर से उपलब्ध होगा और 15 नवंबर तक वैध रहेगा. ऐप पर एक समय में एक ही एक्टिव प्लान दिख सकता है.

ये भी पढ़ें-PhonePe-GPay और Paytm पर पेमेंट करते समय नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, बस ऑन करें ये सेटिंग

PhonePe ऐप से कैसे खरीदें पॉलिसी

Exit mobile version