PM Kisan 22nd Installment: भारत सरकार किसानों और मजदूर वर्ग के लोगों के लिए कई ऐसी योजनाएं चला रही हैं, जिनके तहत उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है. ऐसी ही एक योजना है ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’. इस योजना के तहत पात्र किसानों को सरकार की तरफ से हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. यह राशि किसानों के खातों में दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में भेजी जाती है. अब तक इस योजना की कुल 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब किसान इसकी 22वीं किस्त के इंतजार में हैं. आइए जानते हैं कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त कब तक जारी होगी.
कब जारी होगी पीएम किसान की 22वीं किस्त?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी. नियमों के अनुसार, किसानों के खातों में 22वीं किस्त जारी करने का समय करीब आ गया है, जिस वजह से देशभर के किसानों की निगाहें अपने बैंक खातों पर टिकी हैं. वे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर 22वीं किस्त का यह इंतजार कब खत्म होगा. हालांकि, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से अभी तक 22वीं किस्त जारी करने को लेकर किसी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कई रिपोर्ट्स का दावा है कि फरवरी के अंत या मार्च 2026 तक किसानों के खातों में यह राशि ट्रांसफर की जा सकती है.
पीएम किसान योजना के लिए कौन पात्र है?
- बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके पास खेती के लिए पर्याप्त जमीन हैं.
- इस योजना का पात्र वही किसान होगा, जिसके नाम पर जमीन होगी.
- इसके अलावा, पात्र किसान के पास आधार कार्ड होना चाहिए और उसका KYC प्रक्रिया पूरी हो.
क्या KYC कराना जरूरी है?
अब सभी रजिस्टर्ड किसानों के लिए KYC करवाना जरूरी हो गया है. सरकार ने यह नियम इसलिए बनाया है ताकि योजना का पैसा सीधे सही और असली किसानों तक पहुंच और कोई भी गलत व्यक्ति या धोखाधड़ी करने वाला इसका फायदा न उठा सके. जिस किसान की केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, उसका किस्त रुक सकती है.
KYC पूरी है या नहीं कैसे चेक करें?
- किसान PM-KISAN की सरकारी वेबसाइट पर खुद जाकर ऑनलाइन KYC कर सकते हैं.
- इसके लिए आपको बस अपना आधार नंबर डालना होगा.
- आपके मोबाइल पर एक OTP (कोड) आएगा, जिसे भरते ही आपकी KYC पूरी हो जाएगी.
- अगर आपके पास मोबाइल वाला तरीका काम नहीं कर रहा, तो आप पास के जन सेवा केंद्र (CSC) जा सकते हैं.
- वहां आप अंगूठे का निशान (बायोमेट्रिक) लगाकर भी अपनी KYC आसानी से करवा सकते हैं.
22वीं किस्त का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?
- सबसे पहले आपको PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
- इसके बाद आप ‘Farmers Corner’ ऑप्शन पर क्लिक करें फिर ‘Beneficiary Status’ विकल्प को सिलेक्ट करें.
- यहां आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी जरूरी जानकारी भरना होगा.
- जैसे आप इन प्रक्रिया को पूरी करेंगे, तो आपके सामने एक पेज ओपन हो जाएगा, जिसमें किस्तों की पूरी जानकारी दिख जाएगी.
