Vistaar NEWS

PM kisan 23 Installment: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त की तारीख घोषित, इस दिन खाते में आएंगे 2000 रुपए

PM kisan 23 Installment

इस दिन जारी होगी पीएम किसान की 23वीं किस्त

23rd Kisht Date Announced: देश के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 23वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है. सरकार ने बता दिया है कि किसानों के खातों में 2,000 रुपये की अगली किस्त कब भेजी जाएगी. यह राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे किसानों को खेती और रोजमर्रा के खर्चों में मदद मिलेगी.

23वीं किस्त कब मिलेगी?

पीएम किसान योजना की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी गई जानकारी के अनुसार, 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी.

इस दिन पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये भेजे जाएंगे. पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि किस्त जून के आखिर तक आ सकती है, लेकिन अब सरकार ने तारीख साफ कर दी है.

किन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा?

कुछ किसानों की किस्त इस बार भी अटक सकती है. अगर आपने जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं की हैं, तो आपके खाते में राशि नहीं पहुंच पाएगी. मुख्य कारण ये हो सकते हैं.

ऐसे पता करें किस्त का स्टेटस

ये भी पढ़ें-LPG ग्रहकों के लिए जरूरी खबर, 30 जून तक पूरा करें e-KYC, नहीं तो हो सकती है परेशानी

अगर पहले किस्त रुकी थी तो क्या करें?

यदि आपकी पिछली किस्त किसी कारण से रुक गई थी और अब आपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स और प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, तो आपको आगे की किस्तों का लाभ मिल सकता है. कुछ मामलों में जांच के बाद रुकी हुई पुरानी किस्त भी जारी की जा सकती है.

Exit mobile version