PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए जरूरी खबर है. योजना की 24वीं किस्त 30 नवंबर को जारी होने की जानकारी दी गई है. किस्त के तहत देशभर के 9.30 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में पैसे भेजे जानी हैं. अगर आप चाहते हैं कि किस्त का पैसा बिना किसी परेशानी के खाते में आए, तो पहले कुछ जरूरी काम पूरे कर लें. ऐसा करने से पिछली बकाया किस्त मिलने में भी मदद मिल सकती है.
सबसे पहले लाभार्थी स्टेटस चेक करें
- किसान सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
- यहां Farmers Corner में जाकर Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करें.
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर या मांगी गई जानकारी और कैप्चा दर्ज करें.
- स्क्रीन पर ई-केवाईसी, आधार-बैंक लिंकिग और लैंड सीडिंग का स्टेटस दिखाई देगा.
- अगर इनमें से किसी के सामने No या Pending लिखा है, तो उसे जल्द ठीक कराएं.
ई-केवाईसी का काम पूरा करें
- पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी जरूरी है.
- अगर आपकी ई-केवाईसी अधूरी है, तो किस्त रुक सकती है.
- इसे पूरा करने के लिए पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी का ऑप्शन चुनें और ओटीपी के जरिए प्रक्रया पूरी करें.
- इसके अलावा पीएम किसान मोबाइल ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की मदद भी ले सकते हैं.
जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन कराएं
- किस्त पाने के लिए लैंड सीडिंग यानी जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन भी जरूरी है.
- अगर यह प्रोसेस अधूरी है, तो अपने खसरा-खतौनी या जमाबंदी जैसे डॉक्युमेंट्स और आधार कार्ड लेकर स्थानीय लेखपाल, पटवारी या तहसील कार्यालय में संपर्क करें.
- वहां जमीन से जुड़ी जानकारी अपडेट कराएं.
ये भी पढ़ें-दिवाली से पहले करोड़ों किसानों को तोहफा! इस दिन जारी होगी पीएम किसान की 24वीं किस्त
आधार और बैंक खाते की जानकारी सही रखें
योजना की रकम सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. इसके लिए बैंक खाते का आधार से लिंक होना और NPCI मैपिंग ऐक्टिव होना जरूरी है. बैंक जाकर इसकी जांच करें. साथ ही आधार कार्ड और पीएम किसान रजिस्ट्रेशन में नाम की स्पेलिंग भी जांच लें. दोनों में अंतर होने पर रिकॉर्ड ठीक कराएं, ताकि किस्त मिलने में परेशानी न हो.
