Vistaar NEWS

दिवाली से पहले करोड़ों किसानों को तोहफा! इस दिन जारी होगी पीएम किसान की 24वीं किस्त

PM Kisan 24th Installment Date

इस दिन जारी होगी पीएम किसान की 24वीं किस्त

PM Kisan 24th Installment Date: केंद्र सरकार देश के करोड़ों किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चला रही है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और इसकी 24वीं किस्त का इंतजर कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल हाल ही में एक अपडेट सामने आया है, जिसमें पीएम किसान की 24वीं किस्त को लेकर जाकारी दी गई है. करोड़ों किसान अब इस इंतजार में हैं कि आखिर योजना की 24वीं किस्त कब जारी होगी. आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री किसान योजना की 24वीं किस्त कब जारी होगी.

कब जारी होगी पीएम किसान की 24वीं किस्त?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर को जारी होगी. इसकी घोषणा 23 अक्टूबर को कृषि मंत्रालय ने की है. पात्र किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे. 20 जून 2026 के बाद से ही किसान इस किस्त का इंतजार कर रहे थे, जो अब 30 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा.

किन किसानों के खाते में नहीं आएगा पैसा?

जरूरी नहीं है कि 24वीं किस्त का पैसा सभी किसानों के खाते में आए. कई किसानों का पैसा रुक भी सकता है. पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे किसानों को समय-समय पर अपनी जानकारी चेक करती रहना चाहिए. कई बार किसन अपनी डिटेल सही नहीं करते हैं, जिसकी वजह से किस्त का पैसा नहीं आता है. अगर आपकी ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई है, तो आपके खाते में पैसा नहीं आएगा.

ये भी पढ़ें-PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, दिवाली से पहले आएंगे पैसे, ऐसे करें स्टेटस चेक

किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

Exit mobile version