PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए जरूरी खबर सामने आई है. पात्र किसान लंबे समय से योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. अब पीएम किसान से जुड़ा एक जरूरी अपडेट सामने आया है. पीएम किसान योजना के तहत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को सहायता प्रदान करती है. यही वजह है कि किसान अब 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं.
नवरात्रि का त्योहार बत चुका है और अब दिवाली आने वाली है. करोड़ों किसान इस बात को लेकर खुश हैं कि बहुत जल्द सरकार उनके खाते में 24वीं किस्त की राशि दिवाली तोहफे के रूप में डालेगी. आइए जानते हैं 24वीं किस्त को लेकर क्या अपडेट है.
पीएम किसान की 24वीं किस्त कब जारी होगी?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है. इस योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी. योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जजाता है. अब तक पीएम किसान की 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं, वहीं अब 24वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में आना बाकी है.
खबरों के अनुसार, पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की राशि दिवाली से पहले जारी हो सकती है. हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक किस्त को लेकर कोई भी ऑफिशियल डेट अनाउंसमेंट जारी नहीं किया गया है.
पीएम किसान की किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें
- सबसे पहले पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Know Your Status के ऑप्शन पर क्लिक करें.
- वहां अपनी आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी जानकारी भरें.
- इसके बाद आप अपने आवेदन और किस्त के पेमेंट की स्थिति देख सकते हैं.
- अगर स्टेटस में कोई समस्या दिख रही है तो कृषि विभाग के अधिकारी से संपर्क करें.
किस्त आने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- हाल ही में पीएम किसान योजना से कई अपात्र लोगों के नाम हटाए गए हैं.
- अगर किसी जमीन पर संयुक्त मालिकाना हक है तो भी किस्त में दिक्कत आ सकती है.
- बैंक खाते, जमीन के कागजात या दूसरे डॉक्युमेंट्स में गलती होने पर भी किस्त रुक सकती है.
